Site icon Issue Alert TV

DRDO 5 future projects who will makes to India superpower

Drdo future projects

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

नमस्कार दोस्तों | आज हम डीआरडीओ के कुछ ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में बताएंगे(Drdo future projects) जो भारत की ताकत और बढ़ा देंगे | डीआरडीओ भारत की एक रिसर्च यूनिट है | इसका पूरा नाम “डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन” है | यह निरंतर प्रयास करती रहती है कि कैसे नए-नए प्रोजेक्ट से भारत देश को समृद्ध बनाएं | फिलहाल यह कुछ ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जो बहुत जल्द हमारी सेना में शामिल होंगे |

HAL AMCA

1) HAL AMCA:- यह भारत का 5th जनरेशन का लड़ाकू विमान है | इसका पूरा नाम HAL एडवांस मीडियम कॉन्बैट एयरक्राफ्ट है | इसका प्रारूप भारत की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी(ADA) द्वारा तैयार किया गया है | इसको बनाने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) को चुना गया है | इसका मतलब यह पूर्ण रूप से स्वदेशी होगा यह एक पायलट वाला विमान है और इसमें दो इंजन लगे होंगे | दरअसल इसको कई कामों में इस्तेमाल के लिए बनाया जा रहा है जैसे बॉम्बिंग इंटरसेप्टिंग स्ट्राइक और ग्राउंड अटैक | यह काफी फुर्तीला होगा जिससे इसको हवा में Air Superiority मिलेगी | यह अभी अपने स्वीकृति का इंतजार कर रहा है | इसकी योजना के अनुसार यह 2025 में अपनी पहली उड़ान भरेगा |

CL-20

2) CL-20:- यह एक विस्फोटक है जिसे HEMRL बना रही है | HEMRL का पूरा नाम High Energy Research Laboratory जो डीआरडीओ के अंतर्गत आती है | यह विस्फोटक इतना शक्तिशाली होगा कि यह बाकी सभी विस्फोटको की जगह ले लेगा | HEMRL के वैज्ञानिकों ने इसे अच्छी मात्रा में बना भी लिया जो अभी सिर्फ जांचना बाकी है| CL 20 एक nitramine क्लास का एक विस्फोटक है जो HMX से 15 गुना ज्यादा ताकतवर होगा, जबकि खुद से 4 गुना ज्यादा तेज़ धमाका करता है | इससे हमारे हथियारों के आकार में काफी बदलाव आएगा | जो तब आकार में छोटे और वार करने ज्यादा असरदार होंगे |

ABHAY IFV

3) ABHAY IFV:- यह एक Infantry Combat Vehicle है | जिसका प्रारूप भारत की डीआरडीओ द्वारा किया गया है और इसको बनाने का काम ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेडल्स करेगी | यह भी BMP 25 की जगह लेने के लिए बनाया जा रहा है | इसका कुल वजन 23 टन है और इसमें 3 crew के साथ 7 सैनिक भी आ सकते हैं | यह एक बार में 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है | इसकी अधिकतम रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे है साफ सड़क पर, और 35  किलोमीटर प्रति घंटा उबड़-खाबड़ जगह पर होगी |

RUSTOM UAV

4) RUSTOM UAV:- यह एक बिना पायलट का विमान है जो सिर्फ निगरानी के तौर पर उपयोग आता है | यह निशांत यूएवी का एक एडवांस वर्जन होगा | इसके कई फ्लाइट टेस्ट भी किए गए हैं एक तो 25 जन्म फरवरी 2018 में किया गया था | इसके तीन प्रोटोटाइप का प्रारूप तैयार किया है|

रुस्तम वन मेल यूएवी( इसके प्रोटोटाइप की जांच चल रही है)

रुस्तम एच HALE UAV

रुस्तम 2 CAV UAV

यह दोनों अभी अंडर डेवलपमेंट में है

DRDO DEWS:- DEWS  का मतलब डायरेक्ट एनर्जी विपन सिस्टम है यह एक तरह की काफी शक्तिशाली लेज़र है | जो दुश्मनों की मिसाइल विमान को पलक झपकते ही उड़ा देगी | हाल ही में DRDO ने इसका एक सफल टेस्ट भी कर लिया है | यह टेस्ट अभी काफी छोटे पैमाने पर किया गया है जिसको अभी काफी सुधारने की जरूरत है | डीआरडीओ का लक्ष्य है कि इसको किसी एयरक्राफ्ट या जलपोत के ऊपर लगाकर उपयोग में लाया जाए | जिसके यह दिन-रात प्रयास कर रहे हैं |

हमने आपको बताया (DRDO Future Projects) के बारे में | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |

Exit mobile version