नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप (How to build up your immune system strong) अपने इम्यून सिस्टम को दुरुस्त कर सकते हैं| कई लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण उन्हें बीमारी जल्दी लगती है और वह निरंतर रूप से बीमार होते रहते हैं | इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से शरीर में एंटीआक्सीडेंट की कमी होती है | एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को सुरक्षा कवच देता है जो हमें हर बीमारी से बचाता है | एंटीऑक्सीडेंट में विटामिन पोषक तत्व तथा कई अन्य तरह के खनिज पाए जाते हैं यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं |
हम आपको बता रहे है How to build up your immune system strong के बारे में
शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के कई फायदे होते हैं
डायबिटीज को करें नियंत्रित:-
एंटीऑक्सीडेंट लेने से डायबिटीज के बाद होने वाली अन्य समस्याओं के खतरे भी कम हो जाते हैं | इसमें एक पॉलीफेनोल्स तत्व होता है जो हमारे खून में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है |
दिमाग को रखें स्वस्थ:-
दिमाग की नसों में होने वाले रोगों के जोखिम को दूर करने के लिए लिए फायदेमंद होते हैं | इसमें एक quercetin नामक पदार्थ होता है जो हमारे दिमाग को सीखने की क्षमता को बरकरार रखने का काम करता है | इनमें विटामिन ई और विटामिन सी होता है जो हमारी कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं |
दिल को रखे रोगमुक्त:-
दिल के रोगों के लिए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सकारात्मक तरीके से नियंत्रित रखता हैं और यह फ्री रेडिकल्स को भी सामान्य अवस्था में लाते हैं जो दिल के लिए बहुत घातक होते हैं |
स्वस्थ आंखें:-
यह समय के साथ आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के खतरे को लगभग 30% तक कम करते हैं और यह मोतियाबिंद की बीमारी से भी बचाते हैं |
आइए देखते हैं कौन सी चीजों का सेवन करने से हमें एंटीआक्सीडेंट प्राप्त होते हैं | जिससे आपको पता चलेगा की How to build up your immune system strong (कैसे इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनेगा)
पका केला:-
यह एंटीऑक्सीडेंट का एक सबसे अच्छा स्रोत होता है इसे खाने से शरीर में ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया और अच्छी तरह से नियंत्रित होती है |
अनार:-
इसमें ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है |
नींबू:-
यह सिट्रिक फल होता है इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है जो कि एक एंटीआक्सीडेंट का बहुत ही शक्तिशाली स्रोत होता है | यह आपके स्वास्थ्य को तो अच्छा लगता ही है साथ ही साथ आपकी त्वचा और बालों को भी निखारता है |
ब्राउन राइस:-
इसमें एक पॉलीफेनॉल नामक एंटीआक्सीडेंट होता है जो ऑक्सीडेशन की क्रिया और भी तेज कर देता है |इसमें calorie बहुत ही कम मात्रा में होती है |
बींस:-
असल में यह पौधे के बीज में होते हैं, जो cysteine नामक एंटीआक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है | यह शरीर को साफ करने का काम करते हैं और इनमें फैट भी नहीं होता है |
तरबूज:-
यह गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है | इसमें तो एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं और यह ग्लूटेथिओन का एक अच्छा स्रोत होने के कारण विषैले पदार्थों से हमारे शरीर को बचाता है |
ग्रीन टी:-
ग्रीन टी का सेवन वजन कम करने के लिए किया जाता है | यह हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करती है | इसको कैंसर रोधी गुणों के कारण भी जाना जाता है | रोजाना दो कप ग्रीन टी पीने पर आपके शरीर को काफी राहत मिलेगी |
सूखे मेवे:-
इनमें खनिज पदार्थों की भरमार होती है | इनमें विटामिन-ई, ओमेगा 3, फैटी लीवर और अन्य तरह के पदार्थ होते हैं | यह आपके शरीर में एंटीआक्सीडेंट की आपूर्ति करने वाला सबसे अच्छा आहार होता हैं |
स्ट्रॉबेरी:-
इनमें भी विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है | यह शरीर के एंटीऑक्सीडेंट तत्व को नुकसान पहुंचाने वाले गुणों को खत्म करता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है |
ब्रोकली:-
इसमें सेलेनियम पाया जाता है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है इसमें विटामिन सी तो होता ही है |
हमने आपको बताया How to build up your immune system strong के बारे में |हमे Comment करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |
Also check about the Whole grains benefits
