नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बताएंगे कैसे आप (Stone treatment at home) अपनी पथरी की समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं | पथरी का मतलब पत्थर होता है यानी इस बीमारी में हमारे शरीर में पत्थर बनने लगते हैं और जिससे पेट में बहुत तेज दर्द होता है | असल में, यह पत्थर हमारी नाड़ियों में फंस जाते हैं जो दर्द का कारण बनते हैं |
हमारे शरीर में कैल्शियम, यूरिक एसिड, फॉसफोरस जैसे तत्व होते हैं जब इन की मात्रा अधिक हो जाती है तब धीरे-धीरे पथरी का रूप लेने लगते हैं | इन तत्वों की अधिक मात्रा हमारे खान-पान और रहन-सहन पर निर्भर करती है | आजकल के खाने में हम ज्यादा मसाला एवं फास्ट फूड को अधिक खाते हैं और ऊपर से हम पानी भी बहुत कम पीते हैं | जिन लोगों को पथरी की समस्या ज्यादा रहती है उनको फास्ट फूड एकदम बंद कर देना चाहिए |
दूसरी बात हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए हमें कम से कम 1 दिन में लगभग 5 लीटर पानी पीना चाहिए | काम की भाग दौड़ में हम लोग बहुत व्यस्त रहते हैं और कोई शारीरिक श्रम नहीं करते इसकी वजह है हमारा काम जिसने बस एक जगह बैठकर कंप्यूटर पर काम करना होता है | आप को दिन में करीब एक घंटा कुछ व्यायाम करने चाहिए | पथरी की बीमारी हमारी किडनी पित्ताशय जिसको पित्त की थैली भी बोला जाता है और मूत्राशय में होती है | क्योंकि हमारे शरीर का रसायनिक WASTE ज्यादातर इन्हीं अंग में से होकर बाहर निकलता है | ज्यादातर किडनी में पथरी होने का मूल कारण होता है अधिक कैल्शियम और पित्ताशय यानी पित्त की थैली में पथरी का अधिक cholestrol होना | इसलिए हमारे शरीर में कोई भी तत्व ना तो ज्यादा और ना ही कम होना चाहिए |
पथरी के लक्षण :-
पथरी के कई और भी कारण है जैसे पेशाब को रोकना, अपचन बदहजमी, एक जगह बैठे रहना, और मेहनत ना करना | यह कुछ पथरी के होने के लक्षण होते हैं जैसे पेट में रुक रुक कर असहनीय दर्द होना, कमर में दर्द होना, पेशाब करते समय दर्द होना, पेशाब का रंग पीला गंदा होना, या लाल रंग का पेशाब होना, पेशाब से गंदी बदबू आना, रुक रुक कर पेशाब आना, यह सारे पथरी होने के लक्षण है |
जब भी कभी आपको यह लक्षण दिखे तो समझ जाए कि आप पथरी के शिकार हो चुके हैं | डॉक्टर के पास जाएं और अपनी सोनोग्राफी करवाएं जिससे एकदम आपको साफ साफ पता चल जाएगा कि आपको पथरी है या नहीं है |
(Stone Treatment At Home) बात करते हैं हम पथरी के बारे में कि इनका घर बैठे आप कैसे इलाज कर सकते हैं:-
पथरी के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए बड़े-बड़े डॉक्टर एवं हकीम भी इसकी सलाह देते हैं, क्योंकि पानी धीरे-धीरे पथरी को काटता है, दूसरा इससे ज्यादा पेशाब भी आता है तो पथरी धीरे-धीरे पेशाब के सारे बाहर आ जाएगी | तो रोज करीब 5 से 7 लीटर पानी पिए इसके अलावा आप जूस भी पी सकते हैं | वह भी यही काम करेगा इसके लिए आप गाजर का जूस, सेब का सिरका, नींबू शरबत, अंगूर का जूस भी पी सकते हैं |
दूसरा इलाज है गुड़हल के फूलों का पाउडर:- इस इलाज से पथरी ज्यादा जल्दी और बड़ी-बड़ी पथरी सामान्य रूप से बाहर आ जाएगी | आपको रोज खाना खाने के 1 घंटे बाद एक चम्मच गुड़हल के फूलों का पाउडर हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी जाना है ऐसा रोज करना है आपको |
(Stone Treatment At Home by Homeopathy Method) पथरी का होम्योपैथी इलाज:-यह एक दवा है berbeuis vulgaris mother tincher इस दवा को एक पत्थर chatta नाम के पौधे से बनाया जाता है जिसे पथरी का रामबाण माना जाता है | इसकी आपको 15 बूंदे एक कप गर्म पानी में डालकर लेनी है | यह आपको रोजाना चार बार दोहराना है इससे आपको लगभग 1 महीने में पथरी ठीक हो जाएगी | अगर आपको पथरी बार-बार होती है तो उसके लिए एक तरीका है berbeuis vulgaris के बाद जैसे ही आप ठीक हो जाए वैसे ही अगले दिन china 1000CH नाम की दवा को दो-दो बूंद करके लेना है |
हमने आपको बताया आप कैसे (Stone Treatment at home) पथरी के बारे में कि इनका घर बैठे आप कैसे इलाज कर सकते हैं| हमे Comment करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |
