Site icon Issue Alert TV

tips to stay healthy this rainy season

नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बता रहे हैं (Tips to stay Healthy this Rainy Season) कि बारिश के मौसम में आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रख सकते हैं |भारत में मॉनसून जून-जुलाई से शुरू होकर सितंबर तक चलता है |

इसी मौसम में हम सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं मॉनसून में ठंडी हवाएं चलती है और बारिश तो होती ही है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलती है | मानसून गर्मी को बहुत हद तक कम कर देता है | गरमियां खत्म होने के बाद जब मानसून आता है तो तब हमें बहुत अच्छा लगता है परंतु दूसरी तरफ यह अपने साथ कई बीमारियां भी लाता है जैसे डेंगू चिकनगुनिया आदि इस मौसम में काफी तरह के बैक्टीरिया, वायरस, मच्छर बाहर निकल आते हैं जिससे बीमारियां फैलती है | तो इसलिए मानसून के समय में बीमारियों से बचने के लिए (Tips to stay Healthy this Rainy Season) हम क्या करें यह जानना हमारे लिए बहुत जरूरी हो जाता है |

सबसे पहली चीज जिसका हमें ध्यान रखना है वह है हमारे कपड़े, की हमें किस तरह के कपड़े पहने हैं | अब होता क्या है जैसे ही बारिश होती है तो ठंड हो जाती है पर इसके बाद जब धूप निकलती है तो बहुत humidity हो जाती है और बारिश के पहले हवा भी काफी ठंडी हो जाती है जिससे आप एक ही दिन में कई तरह के मौसम देखते हैं | इसलिए हमें उस मौसम में खुले-खुले कपड़े पहनना चाहिए जैसे सूती कपड़े ऐसे पहने जिससे आपका शरीर पूरा ढका रहे | इससे आप मच्छर से सुरक्षित रहोगे जो इस मौसम में ज्यादा होते हैं | दूसरी चीज यह ध्यान रखो कि इस मौसम में कभी भी कपड़े के जूते नहीं पहने क्योंकि अगर आप भीग गए और आपके पैर गीले रह गए तो आप को ठंड लगने के कारण बढ़ जाएंगे |

दूसरी चीज इस मौसम में पानी है | इस मौसम में साफ पानी बड़ी आसानी से दूषित हो जाता है क्योंकि मच्छर साफ पानी में भी पनप सकते हैं | यह ध्यान रखें कि आपके घर के आसपास कहीं पर भी पानी जमा ना होने दें और अपने वाटर टैंक सर्कुलर को निरंतर साफ रखे | बच्चे को उबला पानी दो इस मौसम में पानी से होने वाली बहुत बीमारियां हो जाती है जैसे डायरिया, टाइफाइड, जॉन्डिस आदी इसलिए आप यह कोशिश करें कि पानी का खराब ना होने दें और खाने में भी पानी उबालकर उपयोग करें |

इस मौसम में खाना भी बहुत जल्दी खराब होता है इसलिए आपको खाना बनाकर उसे एयरटाइट करके रखें फिर चाहे उस फ्रीज में ही क्यों ना रखना हो | दूसरा फल और सब्जियों को अच्छे से पानी में धो कर ही उपयोग करें | आप एक और उपाय भी कर सकते हैं जैसे फलों को पानी में रख दें और उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दे | हल्दी एक एंटीसेप्टिक का काम करेगी |

हमने आपको बताया Tips to stay Healthy this Rainy Season के बारे में | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |

Exit mobile version