नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियां (top 10 highest paid actress in bollywood) | यह तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री समय के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है | इसके लिए एक बहुत बड़ा श्रय इसमें काम कर रहे कलाकारों को जाता है | जिसमें ना सिर्फ अभिनेता बल्कि अभिनेत्रियों की भी बराबर की भूमिका रही है | बॉलीवुड की शुरुआत से लेकर अब तक कई अभिनेत्रियों ने आकर अपना जादू बिखेरा है | बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी अभिनेताओं की है उससे कहीं ज्यादा ही अभिनेत्रियों की रही है | आज के समय में जो अभिनेत्री है एक्शन सीन भी बड़ी खूबी से निभाती है
तो चलिए देखते हैं इनकी फीस के बारे में :-
1) दीपिका पादुकोण :- इनकी तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दीवानी है | इनकी एक्टिंग के भारत में लाखों फैन हैं और यह अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री है | इनकी पहली फिल्म “Om Shanti Om” थी | जिसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्म दी है | इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करती है | इसलिए यह एक फिल्म के लिए 15 करोड रुपए लेती है जो बाकी सभी अभिनेत्रियों से ज्यादा है |
2) प्रियंका चोपड़ा:- यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बहुमुखी (Versatile) अभिनेत्री है | यह पहले एक मॉडल भी रह चुकी है और इनके पास मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब भी है | इनकी पहली फिल्म “द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई” थी | इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया इनके पास पद्मश्री पुरस्कार भी है | अब यह हॉलीवुड में भी काम करती है | इनको अपनी quantico series के दौरान हॉलीवुड में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी | यह एक फिल्म के लिए 13 करोड फीस लेती है |
3) करीना कपूर :- यह अपने अलग-अलग रोल के लिए बॉलीवुड में मशहूर है | इन्होंने कई तरह की फिल्में की है जिनमें रोमांटिक, ड्रामा, कॉमेडी और एक्शन फिल्में भी शामिल है | इनकी पहली फिल्म “रिफ्यूजी” इसके बाद कई फिल्मों में काम किया है | इनकी फिल्में भी काफी अच्छी कमाई करती है यह एक फिल्म करने के 13 करोड फीस लेती है |
4) कंगना रनोट:- यह बॉलीवुड की काफी लोकप्रिय अभिनेत्री है | इनको आप कई किरदारों से भी जानते होंगे, इनकी पहली फिल्म “गैंगस्टर” थी | इस फिल्म के लिए इन्हें फिल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेबिट का सम्मान मिला था | यह किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती है | इन्होने अपने करियर की शुरुआत खुद से की थी | यह एक फिल्म साइन करने के 9 करोड़ फीस लेती है |
5) कैटरीना कैफ:- यह एक बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है इनके लिए 2016-17 काफी अच्छा नहीं रहा | उनकी पहली फिल्म “Boom”थी | इसके बाद इनकी फिल्मों का सिलसिला शुरु हुआ इनकी फीस 9 करोड रुपए हैं |
6) सोनम कपूर:- यह आपने स्टाइलिश लुक के लिए एक मशहूर है | यह आपको कई फैशन से जुड़े हुए फंक्शंस में दिख जाएगी | इनकी debut फिल्म “Sawariya” जो संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट की थी | इनकी फीस आठ करोड़ है |
7) विद्या बालन:- यह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है | 2014 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था | इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1995 में हम पांच से की थी | 2003 में इन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म Bhalo Theko की थी | इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड में कई किरदार निभाए | यह एक फिल्म के लिए 8 करोड रुपए लेती है |
8) अनुष्का शर्मा:- यह बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री है | यह फ़िल्मी बैकग्राउंड से नहीं है | इनकी सबसे पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ “रब ने बना दी जोडी” की थी | तब से लेकर अब तक इन्होंने कई हिट फिल्में दी है | यह एक फिल्म के लिए 8 करोड रुपए लेती है |
9) आलिया भट्ट:- यह बॉलीवुड की सबसे youngest अभिनेत्री है | इनकी पहली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर सुपरहिट” थी | यह एक singer भी है | इन्होंने भी कई सुपरहिट फिल्में दी है | यह एक फिल्म के लिए आठ करोड़ फीस लेती है |
हमने आपको बताया Top 10 highest paid actress in bollywood के बारे में | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |

