Site icon Issue Alert TV

Top ten highest paid actor in bollywood

top ten highest paid actor in bollywood

नमस्कार दोस्तों | क्या आप जानते हैं कि कौन-कौन एक्टर एक फिल्म करने के कितने पैसे लेता है| (Top ten highest paid actor in bollywood) यदि आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं क्योंकि आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे |

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जो दिन प्रतिदिन दोगुनी और चौगनी तेजी से आगे बढ़ रही है | इसकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई करती है | समय के साथ कमाई के नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं जैसे पहले 100 करोड़ से 200 करोड़, अब तो 300 करोड़ से अधिक का भी रिकॉर्ड है | एक फिल्म को हिट करने में सभी की भूमिका होती है | लेकिन एक फिल्म की कमाई ज्यादातर उसकी स्टारकास्ट पर निर्भर करती है | एक स्टार किसी फिल्म में जान डालने का काम करता है, वह एक फिल्म को एक पहचान देता है |

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर है जिनकी एक्टिंग के फैंस ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में है | यह फिल्म में एक्टिंग करने की फीस लेते हैं | जो हर एक्टर की अलग-अलग होती है|

तो चलिए पता करते हैं इनके चार्जेस के बारे में:-

Shahrukh Khan

1) शाहरुख खान:- शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक माने हुए और बहुत ही चर्चित कलाकार है | इनको किंग ऑफ बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है | इनका करियर टेलीविजन से शुरू हुआ था और उसके बाद 1992 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म Deewana की | पहली फिल्म से लेकर अब तक की फिल्मों का कारोबार रुका नहीं है | उन्होंने सुपरहिट फिल्में दी है और अभी तक पसंद की जाती है | शाहरुख खान एक फिल्म के करीब 45 करोड रुपए लेते हैं क्योंकि इनकी एक्टिंग के फैंस भारत में नहीं पूरी दुनिया में मौजूद है |

Salman Khan

2) सलमान खान:- सलमान खान भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बड़े सुपरस्टार हैं | बॉलीवुड पर इनका दबदबा सबसे ज्यादा है | सलमान खान साल में एक या दो फिल्में ही करते हैं, लेकिन इनकी फिल्म सुपरहिट में जाती है | इनके भी भारत में करोड़ों में फैन हैं और भारत के बाहर भी इन्होंने भी कई सुपर हिट फिल्में दी है | यह फिल्म करने के 55 से 60 करोड़ लेते हैं क्योंकि इनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाती है |

Aamir Khan

हम आपको बता रहे हैं top ten highest paid actor in bollywood के बारे में |

3) आमिर खान:- इनको बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है | क्योंकि यह फिल्म को बड़े Passion के साथ करते हैं | यह साल में एक ही फिल्म करते हैं लेकिन इनकी फिल्म की सफलता की गूंज बहुत दूर तक जाती है | जिनकी कई फिल्में ऑस्कर के लिए भी सिलेक्ट की जा चुकी है | यह जिस तरह की फिल्म करते हैं वह अपने शरीर को भी उसी तरह में ढाल लेते हैं | आमिर खान की फिल्मों ने ही सब से ज्यादा 100 करोड़ 200 करोड़ और 300 करोड़ क्लब की शुरुआत की है | एक फिल्म के लिए 50 करोड रुपए लेते हैं क्योंकि इनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा जाती है |

Akshay Kumar

4) अक्षय कुमार:- यह बॉलीवुड के हीरो के नाम से जाने जाते हैं | यह 1 साल में चार-पांच फिल्म तक करते हैं क्योंकि इनका फिटनेस लेवल बहुत ऊपर है | यह अपनी फिटनेस को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं | इनकी फिल्मों की स्टोरी काफी दिलचस्प होती है | कमाई भी काफी करती है और एक अलग छाप छोड़ती है | अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए 40 करोड़ लेते हैं |

Hrithik Roshan

5) रितिक रोशन:- इनको बॉलीवुड में Greek gods  के नाम से जाना जाता है | इसलिए इनकी looks greek gods की तरह दिखती है | यह फिल्म कम करते हैं लेकिन इनकी फिल्मों की स्टोरी जबरदस्त रहती है | बिल्कुल इनकी बॉडी की तरह है | यह एक फिल्म के लिए 35 से 40 करोड़ फीस लेते हैं |

Ranveer Singh

6) रणवीर सिंह :- यह एक बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं | इन्होंने बहुत जल्दी काफी नाम कमाया है | सभी की उम्मीदों के उलट इनकी फिल्मों ने काफी धूम मचाई है | यह ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से एंटरटेनमेंट करते हैं इन्होंने भी एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी है | रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ फीस लेते हैं |

Ajay Devgn

7) अजय देवगन:- यह बॉलीवुड के एक बहुमुखी (versatile) एक्टर है | यह अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए काफी चर्चित है | इनकी फिल्मों में कॉमेडी, रोमांस, सस्पेंस, एडवेंचर और एक्शन सब मिलता है | इनकी फिल्मे भी बॉक्स ऑफिस पर हिट जाती है | यह एक फिल्म के लिए 22 से 25 करोड़ फीस लेते हैं |

Shahid Kapoor

8) शाहिद कपूर:- शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने-माने ऐक्टर है | यह सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं | इनकी कुछ फिल्में पहले नहीं चली थी | लेकिन उसके बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की और अब यह किसी ना किसी फिल्म में काम करते दिख जाते हैं | यह एक फिल्म के लिए 10 करोड़ फीस लेते हैं |

Ranbir Kapoor

9) रणबीर कपूर:- यह बॉलीवुड के एक निखरते हुए स्टार है | यह अपनी Versatile एक्टिंग के लिए चर्चित है | इनकी फिल्में भी काफी कमाई करती है | यह फिल्म करने के 15 से 20 करोड़ फीस लेते हैं |

Amitabh Bachchan

10) अमिताभ बच्चन:- यह बॉलीवुड के  एक बहुत ही सम्मानीय कलाकार है |  इनकी fans की लिस्ट में बच्चे, बूढ़े और जवान सब शामिल है और इनकी फिल्मों के बारे में सब जानते हैं | यह एक फिल्म के लिए करीब 12 से 15 करोड़ फीस लेते हैं |

हमने आपको बताया top ten highest paid actor in bollywood | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |

Exit mobile version