Site icon Issue Alert TV

Type Of travel insurance

नमस्कार दोस्तों। आज हम आपको यात्रा से संबंधित एक बुनयादी जरूरत के बारे मे बता रहें हैं (Type Of Travel Insurance)।  यह है यात्रा बीमा। अब तक आपने जीवन बीमा और मेडिक्लेम के बारे मे सुना होगा लेकिन अब यात्रा बीमा भी है। यात्रा बीमा भी उसी तरह काम करेगा जैसे आपका जीवन बीमा।  आज के समय मे लगभग सभी लोग यात्रा करते हैं और दुरदराज की जगहों पर घूमने जाते  हैं। लोगों के घूमने के शौक के साथ ही यात्रा बीमा का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। वैसे तो सफर मे छोटी मोटी कठिनाईयाँ तो आती ही हैं लेकिन कई बार बीच सफर मे कई अनजानी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्ही अनजानी समस्याओं का सामना करने के लिए यात्रा बीमा आपकी आर्थिक रूप से सहायता करेगा। चाहे आपका सामान खो जाए या दुर्घटना और बिमारी के चलते बड़ी समस्या खड़ी हो जाए। यात्रा बीमा होने से ऐसी किसी भी परिस्थिती मे आपके ऊपर अत्याधिक बोझ नही पड़ेगा। यात्रा बीमा विदेश मे भी काम करेगा। इसके चलते आपको अनजानी जगह या विदेश मे पैसे की कमी महसूस नही होगी। इसलिए सभी चीजों को ध्यान मे रख कर यात्रा बीमा अवश्य कराएं। क्योंकि मुसीबत कभी भी बताकर नही आती है तो सावधानी को ध्यान मे रखकर छोटी-बड़ी सभी यात्रा के लिए बीमा अवश्य कराएं।

यात्रा बीमा भी कई प्रकार के होते हैं (Type of travel Insurance)। यात्रा की जरूरतों को देखते हुए बीमा कम्पनियाँ विभिन्न प्रकार के बीमा प्लान देती हैं। इसके अन्तर्गत देश व विदेश मे घूमने प्लान शामिल होते है:-

  1. घरेलू यात्रा बीमा / नेशनल यात्रा बीमा – यह बीमा केवल देश मे यात्रा के लिए होता है इसमे हम पूरे देश मे कहीं भी चले जाएं और  यदि वहाँ कोई समस्या उत्पन्न होती है तो यह हमारी मदद करेगा। इसके अन्तर्गत दुर्घटना, सामान खो जाना या चोरी होना, बिमारी, मौत तथा यात्रा मे देरी की स्थिति मे हमें आर्थिक सहायता देगा।
  2. अंतर्राष्ट्रीय यात्रा बीमा – यह बीमा प्लान केवल उन्हीं लोगो को दिया जाता हैं जो विदेश यात्रा पर जाते हैं। विदेश यात्रा मे भी यह बीमा वैसे ही काम करता है जैसे यह स्वदेश मे करता है। विदेश यात्रा के समय आपका पासपोर्ट खो जाए या अन्य कोई दस्तावेज खो जाए या प्लेन  हाईजैक हो  जाए या फिर यात्रा के दौरान किसी अन्य तरह की समस्या हो जाए या  कोई बिमारी हो जाए तो विदेश मे भी सारी सुविधाएं मिलेंगी ।
  3. छात्र यात्रा बीमा- अक्सर छात्र विदेश उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते हैं तो इस बीमा के अन्तर्गत इन छात्रों को मदद मिलती है। यदि छात्रों को कोई भी विदेश मे कोई भी समस्या होती है तो यात्रा बीमा उनकी हर प्रकार से मदद करेगा। इसके साथ साथ छात्रों को मेडिकल कवरेज भी दिया जाएगा।
  4. परिवार यात्रा बीमा – परिवार यात्रा बीमा मे पूरे परिवार का बीमा किया जाता है।  इसके अन्तर्गत परिवार के किसी भी सदस्य / सदस्यों को समस्या होने पर आर्थिक सहायता की जाएगी।

यात्रा बीमा सफर के दौरान काफी लाभकारी है क्योंकि एक तो यह आपको समस्या के समय मदद तो करेगा ही साथ साथ यह हमे मन की शान्ति भी देगा। यात्रा बीमा के साथ हम बड़े आराम से अपना यात्रा का मजा ले सकते हैं क्योंकि हमे पता है कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो हमने  उसके निवारण के लिए पहले से उपयुक्त काम किया हुआ है। वैसे देखा जाए तो बीमा हम अपने मन की शान्ति के लिए ही तो कराते हैं।

यात्रा बीमा के बारे मे और भी जानकारी है जैसे कौन सी कम्पनि से बीमा कराएं, प्रीमियम कैसे तय होता है और क्लेम कैसे करना होगा आदि जानकारी आप भाग 2 मे जान पाएंगें ।

Exit mobile version