Site icon Issue Alert TV

Future Smartphone Technology

नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बता रहे हैं (Future smartphone technology) कि कौन सी ऐसी नई टेक्नोलॉजी है जो आपके स्मार्टफोन को एक बिल्कुल नया रूप देगी | जब से स्मार्टफोन आया है तब से इनमें एक के बाद एक नए-नए फीचर्स आते गए जिनसे इनकी काम करने की क्षमता और भी बढ़ी ओर अच्छी हुई है |

आइए देखते हैं स्मार्टफोन के नए फीचर जो कुछ ही समय के बाद स्मार्टफोन में होंगे:-

1) Augmented reality:-  आपने अभी तक अपने फोन में वर्चुअल रियलिटी का उपयोग किया होगा जिसमें आपने एक glass में अपना फोन लगाकर बिल्कुल सिनेमाहॉल जैसे चीजों को देखा होगा | अब आपको देखने को मिलेगी augmented reality  इसकी शुरुआत भी हो चुकी है | Google प्रोजेक्ट टैंगो के साथ में जो कि आपको देखने को मिलता है Lenovo के lab 2 pro में और इससे आपको एक और सुविधा मिलेगी | जैसे मान लीजिए आप एक नए शहर में गए और आपके सामने एक होटल है आपने सिर्फ अपने फोन का कैमरा ऑन करके उस होटल की तरफ पॉइंट किया तो उस होटल की बेसिक जानकारी आपकी डिस्प्ले पर दिख जाएगी | उस होटल का किराया उसके व्यूज कितना पुराना है तो इससे आपको उस होटल की जानकारी मिल जाएगी | Augmented reality  से जो फ्यूचर है वो बड़ा ही कमाल का होने वाला है |

हम आपको बता रहे है Future Smartphone Technology के बारे में |

2) Flexible Display:- आपने अभी तक flat और curve डिस्प्ले वाले फोन तो देखे होंगे लेकिन जो भविष्य हमारा है वह कंप्लीट फोल्डिंग स्मार्टफोन का होगा | इसमें आपका फोन पूरी तरह से मुड़ जाएगा जैसे एक कागज होता है | इससे आप अपने फोन की डिस्प्ले को अपनी जरूरत के हिसाब से नियंत्रित कर सकते हैं जैसे अगर हमें कोई फिल्म देखनी है तो हम इसकी डिस्प्ले को खोलकर और बड़ा कर सकते हैं | यह भी एक अच्छा फीचर होगा और यह टेक्नोलॉजी भी मार्केट में बहुत जल्द आने वाली है |

3) Health Monitoring:- पिछले कुछ समय के फ़ोन में आपको कई सारे ऐसे सिस्टम मिलते होंगे जो आपके शरीर को मॉनिटर करते हैं जैसे फिटनेस बैंड होते हैं | यह आपके शरीर को कई तरह से मॉनिटर करते हैं जैसे हमारी धड़कन ऊर्जा आदि | लेकिन आने वाले समय में शायद आपके फोन में ऐसे फीचर मिले जिससे आप अपने शरीर को और बारीकी से मॉनिटर कर पाए अगर आपको कोई बीमारी महसूस हो रही है तो यह इसके सिस्टम को अच्छे से मॉनिटर करके आप कोई परेशानी है या नहीं इससे आपका समय और पैसा दोनों की ही बचत होगी |

4) Hologram:- कई बार आपने फिल्मों में देखा होगा कि आपके डिस्प्ले की चीजें उससे बाहर निकल कर हमें 3D में दिखती है | इसमें हर चीज बड़े ही अच्छे तरीके से दिखती है इसी को होलोग्राम कहा जाता है | यह अब तक हमने फिल्मों में ही देखा होगा लेकिन कुछ समय बाद यह हकीकत में बदलने वाला है | Samsung के पास इसका पेटेंट भी है तो बहुत जल्द यह आने वाले फोनों में उपलब्ध होगा | हमारे फोन में कुछ भी चल रहा हो उसे हम डिस्प्ले के बाहर निकालकर 3D में भी देख सकेंगे तो यह बहुत ही कमाल का एक्सपीरियंस होने वाला है |

अब आपके फोन में projector अभी होने वाले हैं पहले भी आपने फोनों में प्रोजेक्टर देखे होंगे लेकिन वह एक्सपीरियंस एकदम खराब रहा होगा और इनमें आपका फोन बहुत ज्यादा बैटरी भी consume करता होगा | लेकिन अब हम बढ़ रहे हैं माइक्रो मिलर की ओर जिससे हमारे फोन का प्रोजेक्टर भी एक अच्छी HD डिस्प्ले प्रोजेक्ट करेगा और इसमें आपका फोन बहुत ही कम बैटरी यूज़ करेगा |

हमने आपको बताया Future Smartphone Technology के बारे में | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी|

Know About The Jio Phone 2

Exit mobile version