नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बता रहे हैं Jio phone 2 और Reliance Jio Broadband को भी बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है |जैसे कि जियो की इमेज है तो वह इस फोन को काफी सस्ते में लॉन्च करेगा | जिससे यह फोन भी पहले वाले फोन की तरह उन लोगों के पास पहुंचेगा जो महंगा फोन नहीं खरीद सकते लेकिन सस्ता होने के बावजूद भी इसमें लगभग सारे मल्टी मीडिया फीचर्स होंगे |
जियो अपना एक फोन पहले भी मार्केट लांच कर चुका है जो मात्र ₹1500 में मिल रहा है | देखा जाए तो यह फोन भी काफी अच्छा है और यह फोन लगभग 35 मिलियन लोगों ने खरीदा है जो जियो के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है तो इसी को आगे सोच कर जियो आप अपना Jio Phone 2 लांच करने जा रहा है | ऐसा माना जा रहा है कि जियो 15 अगस्त को Jio Phone 2 लॉन्च करेगा| अब इसमें कैसे फीचर्स होंगे तो चलिए देखते है |

जियो फोन 2 आएगा qwerty keypad के साथ और इसकी डिस्प्ले 2.4 inches की होगी | यह फोन पहले वाले से थोड़ा बड़ा होगा | Qwerty keypad होने के कारण इसमें आप आसानी से टाइप कर पाएंगे जो पहले वाले फोन में नहीं कर पाते थे |
यह जियो का फोन है इसमें 4G सपोर्ट तो मिलेगा ही क्योंकि जियो काम करता है 4G पर | इसका ऑपरेटिंग सिस्टम वही रहेगा जो पहले था यानी इस में भी kaios ही होगा | इसकी बैटरी 2000 MaH की होगी जो इस फोन के लिए बहुत अच्छी होगी | तो इसका बैटरी बैकअप काफी अच्छा होने वाला है | इसकी राम 512 MB की होगी और इसमें 4 GB इंटरनल स्टोरेज दी होगी | इसके अलावा आप इसमें 2 सिम कार्ड यूज़ कर सकते हो क्योंकि यह Dual सिम को भी सपोर्ट करेगा | आप इसमें एक्सटर्नल स्टोरेज यानी SD कार्ड भी लगा सकते हैं जिससे आपको काफी स्पेस मिल जाएगा | इसका रीयर कैमरा 2 मेगापिक्सल का और फ्रंट कैमरा VGA होगा और बाकी आपको Volte का ऑप्शन तो मिलना ही है साथ में वाईफाई भी होगा तो यह है Jio Phone 2 के कंपलीट फीचर्स |
जिसके लिए आपको ₹2999 का भुगतान करना पड़ेगा जो आप में से बहुत से लोगों को ज्यादा लग रहे होंगे क्योंकि इसमें ऐसा कोई स्मार्टफोन वाला कुछ खास फीचर्स नहीं है | बड़ी जाहिर सी बात है लेकिन अगर आपके पास जियो का पुराना फोन है तो आप केवल ₹500 देकर इस फोन को खरीद सकते हैं | जिससे यह फ़ोन आपको बहुत ही सस्ते में मिल जाएगा यह एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन इससे भी अच्छा यह है कि JioPhone 2 मार्केट में आने वाला है |
15 अगस्त 2018 को इसकी ऑफिशियल लॉन्च के बाद और इसकी इसी टाइम इसको सपोर्ट मिल जाएगा WhatsApp, Facebook और YouTube का भी क्योंकि Kaios में Google ने कुछ इन्वेस्टमेंट किए हैं | तो आपको Google की ऐप्स जैसे YouTube हो गया Facebook तो पहले से ही है | इसके साथ में WhatsApp भी मिलेगा जो आज के समय में एक बहुत जरूरी है app बन गई है | इन सब app का उपयोग करने के लिए इसमें qwerty कीपैड तो है ही जिससे यह ऐप आप आसानी से चला पाओगे | तो यह Jio Phone 2 जो आपको बहुत जल्द मार्केट में दिखेगा |
इस फोन के साथ जियो 15 अगस्त को Reliance Jio Broadband भी लांच करेगा | इसके लिए पहले आपको अपना इंटरेस्ट बताना होगा और फिर डिमांड के ऊपर यह आपके घरों में पहुंचेगा इससे आप कॉल कर पाओगे और भी बहुत कुछ मिलेगा तो यह है जियो के अगले लांच की जानकारी
One comment