advantages and disadvantages of mobile phones

Know about advantages and disadvantages of mobile phones

नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बता रहे हैं (advantages and disadvantages of mobile phones) कि कैसे आपका मोबाइल फोन है आपकी जान के लिए घातक खतरा | इसका ज्यादा असर आजकल के बच्चों पर हो रहा है क्योंकि बच्चे सबसे ज्यादा टच में रहते हैं | यह बच्चो को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन जहां इनके नुकसान है वहां उनके फायदे भी है |

advantages and disadvantages of mobile phones

चलिए देखते इसके नुकसान व फायदे

मोबाइल फोन के फायदे (Advantages Of Mobile Phone)

1) मोबाइल फोन की खोज दूरसंचार के लिए की गई थी | आज भी मोबाइल की मुख्य भूमिका बदली नहीं है हालांकि पहले से लेकर अब की बात करें तो बहुत सारी चीजें बदल चुकी है | तो मोबाइल फ़ोन हमें एक दूसरे से जोड़ता है | फिर चाहे दूर ही क्यों ना हो | यह एक मोबाइल फोन का सबसे जरूरी फायदा है |

2) आज के फ़ोन ज़्यादातर मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं | इनमें बड़ी ही उत्तम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है | आप इनमे गेम, लाइव वीडियो और लाइव टीवी देख सकते हैं | हम अपने घर बैठकर वह सब कर सकते हैं जो पहले मुमकिन नहीं था |

3) GPS ग्लोबल पोजीशन सिस्टम:- यह मोबाइल का सबसे अच्छा फीचर है यह आपको आपकी लोकेशन और आप कहां जाना चाहते हो उसका सबसे नजदीकी और आसान रास्ता दिखाता है | यह आपको यहां तक बताता है कि किस रास्ते पर ट्रैफिक जाम सबसे कम मिलेगा | ट्रैफिक जाम आज शहरों में एक आम बात है तो मोबाइल फोन इन सब से बचने के एक उपयोगी चीज शामिल होता है |

4) अब मार्केट में स्मार्टफोन आ गए हैं | जिनमें बहुत सारी एप्लीकेशन होती है जैसे बच्चों के पढ़ने के लिए, लाइव TV देखने के लिए, न्यूज़ ऐप आदि यह सारी ऐप आपकी जरूरत की चीजों को आपके फोन में लाती है |

5) आजकल फोन बिजनेस के लिए भी जरूरी हो गए हैं | आप इनसे घर बैठे ही अपना काम कर सकते हो | इन पर आप नौकरी खोज सकते हैं और भी कई तरह के काम कर सकते हैं |

हम आपको बता रहे है Advantages and Disadvantages Of Using Mobile Phones के बारे में |

मोबाइल फोन के नुकसान(Disadvantages Of Mobile Phones)

1) इनका सबसे बड़ा नुकसान हमारे स्वास्थ्य के लिए है क्योंकि फोन एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे पर्यावरण में छोड़ते हैं जो हमारे Tissue द्वारा शोख़ ली जाती है | यह तरंग हमारे शरीर को कई तरीकों में नुकसान पहुंचा सकती है | इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे इस बात पर भी निर्भर करती है कि हम फोन का इस्तेमाल कितने समय के लिए करते हैं | हमारे और फोन की बीच की दूरी फोन | फोन और फोन टावर के बीच की दूरी | फोन से निकलने वाली है तरंगे carcinogenic यानी हमारे लिए घातक होती है | इनसे हमें ब्रेन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है | एक डेनमार्क में हुई स्टडी की बात करें तो करीब 3.50 लाख लोगों को ब्रेन ट्यूमर की शिकायत होने की बात सामने आई है |

इसलिए मोबाइल का इस्तेमाल उतना ही करें जितने कि आपकी जरूरत है और इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखें कि सोते समय यह आपके पास ना हो | 2) समय की बर्बादी:- मोबाइल फोन को समय बचाने वाला यंत्र समझा जाता है जो यह करता भी है | लेकिन ज्यादातर लोग अपने फोन में ही उलझे रहते हैं | वो इनमें इतना खो जाते हैं कि उनको कुछ होश नहीं रहता इस में समय तो बर्बाद होता ही है और साथ कई बार बड़ी ही गंभीर परिस्थिति भी उत्पन्न हो जाती है | सोशल मीडिया पर कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें कई व्यक्ति फोन का उपयोग करते समय दुर्घटना का शिकार हुए हैं | इन्हीं के कारण बच्चे ना तो पढ़ते हैं और ना ही खेल कूद में दिलचस्पी लेते हैं | तो इनका ज्यादा उपयोग हमारी पीढ़ी को खराब कर रहा है |

हमने आपको बताया Advantages and Disadvantages Of Using Mobile Phones के बारे में | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |

Leave a Reply