नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बताएंगे Face brightness tips | यह बिल्कुल एक घरेलू नुस्खा है जो उपयोग करने में भी काफी सरल है | इस तरीके के लिए काफी अच्छे सामान की जरूरत होगी जो आपकी रसोई में मौजूद होंगे | यह एक बहुत ही कारगर और असरदार तरीका है | अगर आप इसको वैसा ही करेंगे जैसा हम बता रहे हैं तो 100% आपको मनचाहा परिणाम देगा तो आइए देखते हैं इस तरीके को और कैसे आपके चेहरे को खूबसूरत बनाता है |

तो आगे चलते हैं, जानते हैं Face brightness tips के बारे में:-
आप कई बार देखते होंगे कि आपके चेहरे का रंग डल हो जाता है ऐसा होने के कई कारण होते हैं | जैसे आप ज्यादा धूप में काम करते हैं या फिर बढ़ते प्रदूषण के कारण जो आपके चेहरे पर जमा हो जाता है और आप चाहे इसे किसी चीज साफ कर लो लेकिन यह हटता ही नहीं जिससे काफी परेशानी हो जाती है लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह नुस्खा आपको सारी चिंताओं को दूर कर देगा यह घरेलू साधारण तरीका है जो आपकी सारी परेशानी दूर कर देगा |
इसके लिए हमें चाहिए बेसन(तीन चम्मच), दूध,और चावल का आटा लेना है इसके बाद आपको दूध को दो चम्मच बेसन में मिलाएं और एक चम्मच चावल का आटा इसी मिश्रण में मिलाएं | इसके बाद आपको इसको अच्छे से फेंटना है और आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि इसमें कोई गांठ ना रह जाए | दोस्तों हमें इसमें कोई गांठ नहीं चाहिए क्योंकि यह फिर अच्छे से आपके चेहरे को साफ नहीं करेगा | तो इसको अच्छे से फेंटना है और बड़ा स्मूथ पेस्ट बना लेना है | फिर इसको लगाने के लिए रुई की जरूरत होगी |
आपको करना यह है कि रुई को अच्छे से इसमें भीगोले और उसके बाद अपनी त्वचा पर लगाएं और हां इसको आपको ना सिर्फ लगाना है बल्कि आपको इससे अपनी त्वचा की मसाज भी करनी है | रूई को भिगोकर अपनी त्वचा की मालिश करनी है और आप को मालिश 5:10 मिनट तक करनी है | जिसेमे जमा हुआ सभी प्रदूषण और दाग सब साफ हो जाएंगे मालिश के बाद अभी आपको अपना चेहरा धोना नहीं है | आपको इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर करीब आधे घंटे तक लगा कर यूं ही छोड़ देना है जिससे आपको और भी अच्छा परिणाम मिलेगा ऐसा करने से इसको रिएक्शन टाइम और मिलेगा जिससे यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ कर देगा |आप इसको आधे घंटे बाद धो सकते हैं धोने के बाद आप देखें कि आपके चेहरे में एक अलग ग्लो आएगा और हां यह तरीका आप को कम से कम 10 दिनों तक लगातार करना होगा जब जाकर आपको अपना खिला हुआ चेहरा मिलेगा |
हमने आपको बताया Face brightness tips के बारे में | हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी तो नीचे comment करके बताये |
Know about the Fake Insurance policy
One comment