नमस्कार दोस्तों आज हम आपको Insurance से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां से अवगत कराएंगे यह जानकारी आपके और आपके परिवार के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है इसलिए हमारे द्वारा दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें | हम आपको बताएंगे Insurance Companies के बारे में कैसे पता करें और Insurance में जो फ्रॉड के साथ हो जाते हैं उनसे कैसे बच सकते हैं |

Insurance क्या होता है
इंश्योरेंस जो आपके परिवार को आर्थिक हानि से बचाता है जब आप दुर्भाग्य से अपने परिवार के साथ नहीं होते आजकल इंश्योरेंस कई प्रकार के होते हैं, जो आप की प्रॉपर्टी के नुकसान की भरपाई करते हैं |
बड़े पैमाने पर Insurance तीन प्रकार के होते हैं जो निम्नलिखित है:-
1) जीवन बीमा Insurance
2) मेडिक्लेम Insurance
3) जनरल बीमा Insurance
1 ) जीवन बीमा Insurance :- इसमें हमारे परिवार का भविष्य सुरक्षित किया जाता है ताकि हमारे कारण उनको कोई आर्थिक संकट से ना गुजरना पड़े यह तो आप सभी जानते हैं कि मरने वाले की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, परंतु उससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है जिससे उसका परिवार एक आम जीवन व्यतीत कर सकें |
2) मेडिक्लेम Insurance :- यह आप के इलाज के खर्चे की भरपाई करता है असल में मेडिकल Insurance तब काम आता है जब आपको किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़े | उस आर्थिक खर्चे की भरपाई आप अपने मेडिक्लेम का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें आप अपने बीमा की रकम की सीमा भी तय करते हैं इससे होता यह है कि आपको अपने इलाज की रकम को एक साथ नहीं देना पड़ता बल्कि उसे आप टुकड़ों में हर साल भरते हैं जिससे आपके रोजमर्रा के काम में कोई बाधा नहीं आती है क्योंकि आपको अपना पैसा एक साथ नहीं देना पड़ता जिससे आप एक बड़े आर्थिक झटके से बच जाते हैं |
3) जनरल बीमा Insurance:- इसके कारण आप की प्रॉपर्टी सुरक्षित रहती हैं, इसमें आपके मोटर-गाड़ियों घर और अन्य प्रॉपर्टी में इंश्योरेंस होता है दुर्भाग्यवश अगर आप की प्रॉपर्टी का कोई नुकसान हो जाता है तब यह आपको एक बड़े नुकसान से आप को बचाता है और इसके बदले में आप कुछ राशि हर साल जमा करते हैं जिससे आपको आने वाले साल में भी सुरक्षित रखेगा |
तो यह थे Insurance के प्रकार और उनकी थोड़ी जानकारी वैसे हर एक Insurance Companies सभी तरह के नहीं देती आमतौर पर एक Insurance Company एक हीं तरह का इंश्योरेंस करती है, जैसे अगर बात करें जीवन बीमा की तो इस भारतीय जीवन बीमा निगम(LIC) का कोई भी कंपनी मुकाबला नहीं कर सकती | यह कंपनी सिर्फ और सिर्फ जीवन बीमा करती है और इसके उपभोक्ताओं की संख्या भी बहुत अधिक है इसलिए जीवन बीमा के क्षेत्र में भारतीय जीवन बीमा LIC ही सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है यह कंपनी कैसे काम करती है और उसका इतिहास क्या है यह हम आपको अपने दूसरे आर्टिकल के बारे में बताएंगे |
मेडिक्लेम और जनरल बीमा के लिए बहुत सी प्राइवेट कंपनियां हैं जो आपको यह दोनों सुविधाएं उपलब्ध करवाती है आप इन के प्लान किसी दूसरे से compare भी कर सकते हैं यह कंपनी की जिम्मेदारी होती है आपको सही प्लान बताएं और आप की भी जिम्मेदारी है कि अच्छे से समझे |
Insurance कराने में ज्यादा मुश्किल नहीं आती है बल्कि मुश्किल तो उस क्लेम को पास करवाने में आती है और यही पता चलता है कि कौन सी कंपनी अच्छी है और कौन सी नहीं इस मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम सबसे अच्छी क्योंकि इसमें क्लेम पास परसेंटेज सबसे उत्तम है जो कि 99.6% है| इस क्षेत्र में आपके साथ फ्रॉड भी होते हैं अगर आप फ्रॉड से बचने के बारे में जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बताइए हम आपके लिए एक और आर्टिकल लिख कर बताएंगे कि आप फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं |
Nice information