Health benefits of milk

Health Benefits of Milk

नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको दूध से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी देंगे जिससे दूध और भी स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भी बन जाएगा | बचपन से ही हमें दूध पीने की आदत बना दी जाती है और यह बहुत अच्छी आदत है क्योंकि हमारे पूर्वज जानते हैं कि (Health benefits of milk) दूध के अनगिनत फायदे होते हैं | दूध में सभी प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन एवं fat आदि यह सारे हमारे शरीर में अत्यंत जरूरी होते हैं |

Health benefits of milk

एक बढ़ते बच्चे को दूध अवश्य पिलाना चाहिए क्योंकि बढ़ते बच्चे में पौष्टिक तत्वों की मांग बहुत ज्यादा होती है जिससे उसको पूरी बढ़त मिलती है और उसका स्वास्थ्य भी बना रहे | इसलिए बच्चे को दूध पिलाना बहुत जरूरी होता है जिससे उनका विकास तेजी से और तो अपनी पूरी उचाई तक पहुंचे | यह (Health benefits of milk) फायदे तो एक सामान्य दूध के थे | जिसमें अभी तक कुछ मिलाया नहीं है दूध में आप कई प्रकार की चीज मिला सकते हैं जो इसकी गुणवत्ता को कई गुना बढ़ा देती है |

Almonds(बादाम):- 

health benefits of milk

बादाम डालकर पीने से हड्डियां मजबूत और दिमाग भी तेज दौड़ता है क्योंकि इसमें कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं जो खून की कमी को भी पूरा करते हैं | कई बच्चों में यादाश्त की भी शिकायत होती है उन्हें चीज़े और पढ़ा हुआ याद नहीं रहता तो बादाम इस समस्या को भी दूर करने में सक्षम है | बादाम खाने से हमारी यादाश्त भी एकदम तंदुरुस्त रहती है तो बादाम दूध बच्चों को अवश्य दें |

Saffron(केसर):-

health benefits of milk

दूध में केसर डालकर पीने से हमारा ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहता है क्योंकि इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है | अक्सर लोगों में अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की समस्या मिलती है फिर चाहे वह उनके काम की वजह से या फिर उनके शरीर में किसी कमजोरी के कारण ऐसे लोग केसर वाले दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि दूध आपके शरीर की कमजोरी और केसर आपके ब्लड प्रेशर को स्थिर बनाएगा इसके अलावा केसर वाला दूध गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है |

Date Palm(खजूर):-

health benefits of milk

दूध में खजूर डालकर पीने से काफी बीमारियों से राहत मिलती है क्योंकि आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं | जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए आयरन होने के कारण यह हमें Anameia  जैसी बीमारियों से दूर रखता है | खजूर वाला दूध जोड़ों के दर्द में भी काफी उपयोगी साबित होता है | तो यह दूध आप अपने बड़ों को अवश्य पिलाएं जिन्हें आमतौर पर जोड़ों में दर्द की परेशानी से रोजाना लड़ना पड़ता है यह इनके दर्द में भी आराम पहुंचाएगा |

Banana(केला):-

health benefits of milk

दूध में केला मिलाकर पीने से दिल के रोगों से और अनियंत्रित ब्लड प्रेशर से छुटकारा मिलता है आपको इससे भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर मिल जाते हैं और तो और इसमें पोटेशियम और magnesium भी होता है | इसके अलावा इसमें विटामिन B12 भी होता है जो आपको डिप्रेशन से बचाता है | दूध में केला जिम जाने वाले लोगों को भी मदद करता है क्योंकि जिम करते समय आपको हाई प्रोटीन डाइट चाहिए होती है इसको यह पूरा कर सकता है और करता भी है |

Cashew Nut(काजू):-

health benefits of milk

काजू में आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है इसके साथ-साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन B भी होते हैं | काजू को दूध में डालकर खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और यह कोलेस्ट्रोल पाचन की समस्या में भी काफी उपयोगी रहता है | इनमें मोनोसैचुरेटेड नामक तत्व पाए जाते हैं वह हमें दिल की बीमारियों से बचाते हैं | तो यह कुछ घरेलू उपाय जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं |

हमने आपको बताया आप कैसे Health Benefits of Milk के बारे में | हमे Comment करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |

One comment

Leave a Reply