Health benefits of potatoes

benefits of potatoes

नमस्कार दोस्तों। आज हम आपको एक बड़ी दिलचस्प बात बता रहे हैं। (Benefits of potatoes for us) आलू हमारी सेहत के लिए है बहुत ही फायदेमन्द होता है। जबकि कई लोग इसे खाने से परहेज करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि आलू वज़न बढ़ाता है। असल मे ऐसा नही है।  आलू हमारे शरीर को कई रूपों से निखारता है। दुनियाभर मे आलू खूब खाया जाता है। क्योंकि आलू स्वाद मे तो अच्छा होता ही है साथ साथ यह पौष्टिकता से भरपूर होता है।

इसमें मौजूद फाइबर विटामिन्स, जिंक, पौटेशियम, आयरन और फॉस्फोरस इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाते हैं। इसमे विटामिन बी 6 भी होता है जो कम ही सब्जियों मे मिलता है। इन्ही के चलते आलू पाचन, अनिद्रा व रक्तचाप से जुड़ी कई परेशानियों मे राहत देता है।

इसको खाने का भी तरीका होता है, यदि आप हर रोज आलू की तली हुई चीजें खाएंगें तो यह अवश्य ही नूकसान करेगा। जबकि यदि हम आलू उबालकर खाएं तो यह तो यह बड़ा ही फायदेमंद साबित होगा। इसमे शरीर को ऊर्जा देने वाले कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है जो आलू मे मौजूद स्टार्च से मिलती है। इसको खाने के बाद हमें ज्यादा भूख नही लगती क्योंकि आलू खाने से हमारा  पेट भरा भरा सा  रहता है। इससे हमारी जीवनशैली मे भी सुधार होता है जो कई रोगों का खतरा भी कम करता है।

आलू खाने से हम निम्न फायदे होते हैं (Benefits Of Potatoes)–

  1. हमारा रक्तचाप सामान्य रहता है:- आलू मे मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्निशियम प्राकृतिक रूप से उच्च रक्तचाप को कम करते है । आलू को मैदा की तरह समझा जाना ठिक नही। इसमे भरपूर मात्रा मे फाइबर, विटामिन सी व बी 6 होता है जो हृदय को स्वस्थ रखता है। फाइबर रक्त मे मौजूद कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम रखता है। इसके अलावा आलू एक वसा रहित सव्जि है। इसमे कीको अमीन तत्व रक्तचाप को सही रखने मे बहुत मदद करता है। आलू खाने से कब्ज नही होती और पाचन तंत्र ठीक रहता है।
  2. आलू से वजन भी कम किया जा सकता है:- आलू खाने कें बाद देर तक भूख नही लगती और स्टार्च के कारण हमारे शरीर मे ऊर्जा भी बनी रहती है। जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है जो वजन कम करने मे बहुत मदद करता है।
  3. आलू से हमारी मांसपेशियों, याददाशत और मूड भी ठीक रहता है :- इसमें एक तत्व कॉलिन होता है। यह मस्तिष्क को विकसित करता है। विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और कोशिकाओं की सूरक्षा करता है।
  4. आलू मे मौजूद आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक हड्डियों को और भी मजबूत करता है व शरीर का निर्माण भी करता है:- आयरन और जिंक से इसमे कैलोजन का उत्पादन होता है जो हमारी त्वचा के लिए उपयोगी होता है।
  5. डायबिटीज व किडनी वाले रोगी आलू थोड़ा संभलकर खाएं।
    1. जिन लोगों को मधुमेह है वो इसे सीमित मात्रा मे खाएं क्योंकि उन्हें कार्बोहाइड्रेट कम खाना होता है इसलिए उन्हे आलू को कम मात्रा मे व हमेशा उबाल कर  खाना चाहिए।
    2. किडनी ऱोगी भी इसे सीमित मात्रा मे खाएं और उबालकर ही खाएं।

अतः आलू खाना काफी सेहतमंद होता है लेकिन आलू की तली हुई चीजों से परहेज रखें। जब भी आलू खाएं तो हमेशा उबाल कर खाएं। ऐसा करने से आलू से होने वाले नुकसानों से हम बचे रह सकते हैं।

Leave a Reply