नमस्कार दोस्तों। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाए बताएगें जिससे आप अपने इंटरव्यू मे नियोक्ता के हर सवाल का जवाब पूरे आत्मविश्वास के साथ दे पाएगे (How to give introduction in interview)। भारत की जनसंख्या लगभग 125 करोड़ है। फलस्वरूप पूरे विश्व मे रोजगार (नौकरी) की समस्या यहीं पर ही है। जब भी कभी आपको किसी भी नौकरी के लिए इंटरव्यू का अवसर मिले तो इस अवसर को हर संभव कामयाब करने का प्रयत्न करें।
आज के युग मे नौकरी पाने के लिए आच्छी डीग्री, योग्यता व अनुभव होना ही पर्याप्त नही है अपितु आपको इंटरव्यू कैसे देना है इसको भी सीखने की जरूरत है। कई बार यह देखने मे आया है की नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास उचित जानकारी व पर्याप्त अनुभव होने पर भी सफलता हासिल नही होती। नियोक्ता के सवालों मे उलझ कर रह जाते है और अवसर खो देते हैं। इसलिए इंटरव्यू मे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ये दस उपाए हैं। तो चलिए देखते हैं।
कंपनी का ब्योरा जुटाएं – इसका एक बड़ा आसान सा उदाहरण है कि जब भी कभी आप शॉपिंग करने जाते हैं या फिर कहीं घुमने जाते हैं तब आपको ये अच्छे से पता होता है कि किस मॉल मे जाना है या फिर किस होटल मे ठहरना है। वहीं दूसरी ओर जब आप किसी कम्पनी मे इंटरव्यू देने के लिए जाएं तो तभी आपको उस कंपनी या संस्था के बारे मे संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए जैसे कि कंपनी या संस्था क्या काम करती है किन वस्तुओं का उत्पादन करती है या क्या किन सेवाओं के क्षेत्र मे कार्यरत है। मतलब यह है कि इस पर थोड़ा होमवर्क अवश्य कर लें।
नौकरी के बारे मे पता करे – कई बार यह देखने मे आया है कि इंटरव्यू / साक्षात्कार के लिए गए उम्मीदवार इस बात से अनजान होते है कि पात्रता की क्या शर्ते हैं कार्यक्षेत्र मे उनका क्या क्या योगदान होने वाला है। इसलिए जब भी इंटरव्यू अथवा साक्षात्कार के लिए जायें तो जॉब प्रोफाइल को अच्छे से पढ़ कर जाएं।
रिज्युमे छोटा रखें – रिज्युमे बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इससे नियोक्ता को उम्मीदवार के बारे मे जानकारी मिलती है। इसलिए इसे अधिक ध्यान पूर्वक बनाया जाना चाहिए। इसमे उन्ही बातो का ब्योरा होना चाहिए जो उम्मीदवार की योग्यता व अनुभव को दर्शाती हो। अतः रिज्युमे को ज्यादा विस्तृत न करते हुए सीमित ही रखना चाहिए।
सवालों से घबराएं नही – इंटरव्यू के समय हर उम्मीदवार कम या अधिक कुछ तो तनाव मे रहता ही है, इंटरव्यू लेते हुए नियोक्ता सबसे पहले यही परखता है कि उम्मीदवार की बुद्धी तत्परता और आत्मविश्वास का स्तर कैसा है। इसलिये इंटरव्यू के लिए मानसिकतौर पर तैयार होना और आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्नों का उत्तर देकर नौकरी के लिए अपनी पात्रता का प्रदर्शन करें।
हम आपको बता रहे है की how to give introduction in interview
कम्पनी मे दिलचस्पी दिखाएं – इंटरव्यू के दौरान नियोक्ता सदा यही अनुमान लगाना चाहता है कि उम्मीदवार कम्पनी के विकास मे क्या योगदान दे सकता है। इसलिए नौकरी प्राप्त करने के पश्चात कम्पनी मे क्या करने की योजना रखते हैं जिससे कंपनी को कुछ लाभ हो। यह हमेशा ध्यान रखे कि कंपनी उसी पात्र को नियुक्त करती है जिससे उसे फायदा हो।
पिछला अनुभव बताएं – इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार नियोक्ता को पिछले अनुभव के बारे मे अवश्य बताएं। नियोक्ता को उम्मीदवार का पिछला अनुभव ही उचित पात्र को चयन करने सहायक होता है। इससे नियोक्ता को यह अंदाजा होगा कि उम्मीदवार नौकरी मिलने पर अपनी जिम्मदारियों के साथ कितना न्याय कर सकेगा।
कंपनी उद्योग की जानकारी – कंपनी से जुड़े उद्योग के प्रति समझ होनी चाहिए और इस को नियोक्ता को अवश्य बताना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार को चाहिए कि उद्योग से संबंधित हालिया खबरों, घटनाओं और फैंसलों का जिक्र करें। इसके साथ साथ कंपनी के नए नए कार्यों के बारे मे अपनी राय भी रखें तथा कंपनी के कार्यों को ओर बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव भी बताए।
रफरेंस अवश्य दें – यदि आप (उम्मीदवार) इंटरव्यू / साक्षात्कार मे किसी व्यक्ति के रफरेंस के कारण बैठें हैं तो नियोक्ता को इसका जानकारी दें। जिससे नियोक्ता को आपके चयन मे आसानी हो। इससे उम्मीदवार के आवेदन को और भी ऊर्जा मिलेगी।
सवाल जरूर पूछो – इंटरव्यू / साक्षात्कार खत्म होने के बाद नियोक्ता से कुछ सवाल जरूर पूछें जो आपकी नौकरी से संबंधित हों। इससे आपकी नौकरी पाने की इच्छा प्रदर्शित होगी।
अगले पड़ाव की जानकारी लें – इंटरव्यू / साक्षात्कार पूरा हो जाने पर अगले पड़ाव की जानकारी अवश्य ले जिससे आपको पता चलेगा कि दूसरे दौर का इंटरव्यू होगा या नही । ऐसा करने से आगे की योजना बनाने मे आसानी होगी।
हमने आपको बताया कि how to give introduction in interview के बारे में |