
नमस्कार दोस्तों। आज हम आपको बच्चों की पढ़ाई से संबंधित एक अहम जानकारी (How to get scholarship after 10) बता रहे हैं। यह जानकारी उन बच्चों के लिए है जिन्होंन इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा पास की है और कुछ कारणवश वे बच्चे दसवीं कक्षा से आगे शिक्षा प्राप्त करने मे असमर्थ हैं। कुछ बच्चे आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण काम धन्धे की तलाश मे जुट जाते है जिस कारण भी उनकी शिक्षा असमय ही छूट जाती है। यह हमारे देश का दूर्भाग्य है कि अधिकतर बच्चे व्यस्क होने तक अपनी शिक्षा पूरी नही कर पाते | जिस कारण उन बच्चों का तो नुकसान होता ही है साथ ही साथ देश की प्रगति मे एक बड़ी बाधा साबित होती है। भारत के अतिरिक्त कई देश ऐसे भी हैं जहाँ (बारहवीं तक की शिक्षा) स्कूली स्तर तक की शिक्षा का पूर्ण व्यय वहाँ की सरकारें करती हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर भारत सरकार भी इसका आरम्भ करने जा रही है। दसवीं पास कर चुके उन सभी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने यह स्कॉलरशिप जारी की है। इस स्कॉलरशिप मे केवल वही विद्यार्थी योग्य होंगे जो अल्पसंख्यक समुदायों से आते हैं और साथ ही जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या गरीबी रेखा से नीचे हैं। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने मे आर्थिक मदद करना है।
इसके लिए निम्न योग्यता भी चाहिएः –
- आवेदक का दसवीं पास होना आवश्यक है और 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमफिल या पीएचडी, टेक्निकल या प्रोफेशनल कोर्स मे दाखिला ले चुका हो अर्थात दसवीं के बाद किसी भी कोर्स /प्रोग्राम मे दाखिला लेने के बाद ही इस स्कॉलरशिप के योग्य होगा।
- उपरोक्त कोर्स /प्रोग्राम मे दाखिला प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को पिछली वार्षिक परीक्षा मे कम से कम 50 प्रतिशत अंक या फिर इसके समान ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक है।
- आवेदक के परिवार या माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख ऱूपये से अधिक नही होनी चाहिए।
- यह भी आवश्यक है कि आवेदक अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन या पारसी समुदाय से हो।
केंद्र सरकार द्वारा इस योजना का प्रारूप भी तैयार किया है :–
- स्कॉलरशिप के लिए प्रत्येक राज्य का कोटा तय है अर्थात सिमित संख्या मे ही स्कॉलरशिप दी जाएगी।
- प्रत्येक राज्य मे 30 प्रतिशत स्कॉलरशिप महिला आवेदकों के लिए होगी जिसकी अनुपस्थिति मे 30 प्रतिशत मे से बची, महिलाओं के लिए आरक्षित स्कॉलरशिप, पुरूष आवेदकों को दे दी जाएगी। अर्थात राज्य आवंटित स्कॉलरशिप का पूर्ण उपयोग कर पाएगा।
- स्कॉलरशिप का प्रतिवर्ष अवलोकन होगा । फलस्वरूप प्रत्येक स्कॉलर को अपना प्रदर्शन लगातार उच्च स्तर पर रखना होगा अन्यथा स्कॉलरशिप रद्द की जा सकती है।
- आवेदन केवल ऑनलाइन करना होगा।
- आवेदक को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसमे आवेदक को मूलभूत जानकारी देनी होगी।
- यहीं पर आवेदक को बैंक से संबंधित ब्यौरा देना होगा।
- आधार नम्बर भी देना होगा हांलाकि जिनके पास आधार नम्बर नही है तो उनको छूट भी दी जाएगी।
- कोई भी गल्त जानकारी आवेदन को रद्द करा सकती है।
- कुछ दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगें।
स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए वेबसाइट www.scholarship.gov.in पर जाकर करना होगा।
हम आपको बता रहे है की how to get scholarship after 10