नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको एक सोलर पावर प्लांट (Largest Solar Plant) के बारे में जानकारी देंगे | जो बनने के बाद पूरे विश्व में सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट होगा | इस प्लांट का नाम Pavagada सोलर पार्क है | यह करीब 13000 एकड़ में Pavagada talule,Tumkur district कर्नाटका में बनाया जा रहा है | यह दो चरणों में बनाया जाएगा | इसका पहला चरण पूरा हो चुका है और 31 जनवरी 2018 से शुरू भी हो गया है | इसकी कुल क्षमता 2000 मेगावाट की है | जो विश्व में सबसे ज्यादा है | इसके बाद चाइना का पावर प्लांट आता है जिसकी कैपेसिटी 1447 मेगावाट की है |
इसकी 600 मेगावाट की यूनिट ने काम करना शुरू कर दिया है | इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 14,800 करोड रुपए हैं | इसका काम अक्टूबर 2016 में शुरू किया गया था और अब इसका अंतिम चरण पूरा होने वाला है |
इस पावर प्लांट के लिए दो कंपनी एक साथ आई | एक तो कर्नाटका रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट लिमिटेड और दूसरी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया | यह दोनों कर्नाटका सोलर पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड(KSPDCL) के नाम से जानी जाती है | 29 अक्टूबर 2015 में State High Level Clearance कमेटी के चेयरमैन ने इस प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी |
इस प्रोजेक्ट के अंदर 5 गांव की जमीन आती है जो Balasamudr, Tirumani, Kyataganacharln, Vallur और Rayachatn है |
इस प्रोजेक्ट के लिए Pavagada साइट के इन कारणों से चुना गया है |
1) यहां सोलर रेडिएशन ज्यादा मात्रा में उपलब्ध है |
2) इस क्षेत्र में काफी कम वर्षा होती है |
3) Pavagada चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है और पिछले 6 दशकों में यहां 54 बार सूखा पड़ चुका है | इसकी पुष्टि खुद कर्नाटक सरकार कर चुकी है |
4) इस क्षेत्र के लोगों की आबादी भी बहुत कम है ज्यादातर लोग इससे दूर जाकर रहने लगे हैं | यहां सिर्फ गरीब किसान ही बचे हैं |
सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए किसानों की जमीन खरीदी नहीं बल्कि किराए पर ली है जो कि रू21000 पर acre है | यह रकम किसानों को सालाना दी जाएगी |
इस सोलर प्लांट का दूसरा चरण लगभग पूरा होने वाला है | जिसके बाद यह 2000 मेगावाट की कैपेसिटी से बिजली बनाएगा |
भारत में ऐसे कई और भी सोलर प्लांट बनाए जा रहे हैं |
1) Kurnool Ultra Mega Solar Park:- यह सोलर प्लांट Panyan Mandas, Kurnool डिस्ट्रिक्ट आंध्र प्रदेश में बनाया है | यह करीब 5932.32 एकड़ में फैला है और इसकी कैपेसिटी 1000 मेगावाट है | इसकी कुल लागत 7000 करोड़ है | यह Kurnool डिस्ट्रिक्ट के gani और sakunala गांव के पास स्थित है |
2) Kamuthi Solar Power Project:- यह सोलर प्लांट Kamuthi, Tamilnadu में स्थित है | यह मार्च 2017 से चालू है इसकी कुल लागत 4550 करोड़ है और इसकी कैपिसिटी 600 मेगावाट की है | इस प्लांट के मालिक अदानी पावर है |
3) Bhadhla solar park:- यह भारत के पश्चिम राजस्थान के Phalodi tehsil, जोधपुर डिस्ट्रिक्ट में स्थित है | यह प्लांट 10000 एकड़ में फैला है | अभी इसकी पहली यूनिट ही काम कर रही है जिसकी कैपेसिटी 746 मेगावाट है | इसकी दूसरी यूनिट अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है जो 750 मेगावाट की है | इसके बाद इसमें 2255 मेगावाट का और इजाफा किया जाएगा |
4) Sakri Solar Plant:- यह प्लांट गुजरात के patem डिस्ट्रिक्ट में स्थित है | इसका काम 2010 में शुरू हुआ था और यह 2012 में बनकर तैयार हो गया इसकी कोई ताकत सिटी 345 मेगावाट है
5) सकरी सोलर प्लांट:- यह प्लांट महाराष्ट्र के शिरपुर तालुका dhule डिस्ट्रिक्ट में स्थित है और इसमें 2013 में काम करना शुरू कर दिया है 125 मेगावाट की है |
सोलर एनर्जी ही भविष्य में एनर्जी का स्रोत होगा और भारत इसमें बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है |
हमने आपको बताया Largest Solar Plant के बारे में | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |