Indian Railway Completed Their Work Only In Five Hour

नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको जो जानकारी देंगे उसे सुनकर आपको एक भारतीय होने पर और भी ज्यादा गर्व महसूस होगा | वैसे तो दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है चीजें बहुत मुश्किल तो होती है परंतु नामुमकिन नहीं होती बस समय समय पर इसकी पुष्टि करना जरूरी होता है | ऐसा ही कुछ भारतीय रेलवे ने करके दिखाया है इन्होंने सिर्फ 4:30 घंटे में एक रेलवे subway बनाया है और वह भी आंध्र प्रदेश के 1 सबसे व्यस्त ट्रैक पर जहां से ट्रेन लगभग हर समय गुजरती रहती हैं यहां रेलों की आवाजाही रुकती नहीं है |

यह सुनने में जितना दिलचस्प है और आसान लगता है हकीकत में उससे कई गुना मुश्किल है | इसके लिए कंस्ट्रक्शन वर्कर और रेलवे के बीच एक बहुत अच्छे तालमेल में होना बहुत जरूरी है अन्यथा इसके परिणाम घातक हो सकते हैं, एक छोटी सी चूक बहुत बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकती है परंतु भारतीय रेलवे ने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस प्लान को अंजाम दिया और किसी भी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई | दरअसल इस Subway काम को तो 2017 में अनुमति मिली थी परंतु इसको हकीकत में बदलते-बदलते इतना समय लग गया क्योंकि इस काम के लिए एक बहुत ही अच्छे प्लान की आवश्यकता थी | जिससे रेलवे की आवाजाही में भी कोई बाधा ना आए और यह काम भी पूरा हो जाए |

भारतीय रेलवे ने यह subway आंध्र प्रदेश के penduruthi और kothavalara के बीच रेलवे लाइन पर बनाया है | यह काम भारतीय रेलवे की fast coast ने किया है | इस काम को पूरा करने के लिए 300 लोगों की एक टीम लगी हुई थी और इसमें 16 हैवी ड्यूटी excavtors, 3 हैवी ड्यूटी cranes, 5 ट्रक, 4 हाइड्रा मशीन, 1 हैवीवेट jack और लगभग 1000 मिट्टी के ढेले थे |

यह track बहुत ही व्यस्त रहता है तो इसके लिए इन्हें तेजी से काम करना था | यह सबसे पहले cranes द्वारा मिट्टी को खोदकर और ट्रकों में लादकर हटाया गया | यह काम एक साथ दोनों तरफ किया गया | इनके बाद क्रेन की मदद से ही इसका base तैयार किया गया जो कि पहले से बनाए रखे हुए थे | फिर subway के लिए 20 बॉक्स इस जिनकी ऊंचाई 1.5m थी उनको दोनों तरफ से बिछाया गया | यह सारे बॉक्स पहले से फैक्ट्री में तैयार किए जा चुके थे, अब तो बस इनको इनकी सही जगह पर लगाना था | इसके बाद इनकी अंदर से plastering की गई जिससे किसी भी प्रकार की कोई लीकेज ना हो | अंत में दोबारा से इनके ऊपर मिट्टी डालकर ट्रैक फिर से बिछाए गए | ऐसा करने से यह सिर्फ 4:30 घंटे में ही पूरा हो गया | इसके बाद रेलवे का आवागमन भी सामान्य हो गया और यहां के स्थाई निवासी भी आप इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं |

इस काम को एक छोटे से समय में पूरा कर भारतीय रेलवे के इन कर्मचारियों ने मिसाल पेश की है कि भारत में बड़ी तेजी के साथ काम कर सकते हैं | असल में भारत में ज्यादातर काम अपनी समय सीमा के पूरा हो जाने के बाद भी चलते रहते हैं इसके फिर चाहे कोई भी कारण हो भारत में काम करने की रफ्तार बहुत कम समझी जाती है परंतु इस मिसाल को देखकर हमारी सरकार और अन्य विभाग को भी प्रेरणा मिलेगी जिससे वह भी काम जल्दी कर सकेंगे | अगर हमारे देश में बाकी सभी काम इसी रफ्तार से हो जाए तो हमारे देश में किसी चीज की कमी नहीं रहेगी | जिन्होंने यह काम किया है हमें उन सब पर गर्व है कि वह भारतीय है और उन्हें खुद पर भी होगा कि उन्होंने पूरे देश के सामने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो पूरे देश को प्रेरणा देगी |

Leave a Reply