नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको बता रहे हैं (advantages and disadvantages of online shopping) कि अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करोगे तो उसके क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं |

पिछले कुछ सालों में जब से स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी आई है तब से ऑनलाइन शॉपिंग काफी चलन में आ गई है | इस समय तो ऑनलाइन शॉपिंग पूरी मार्केट में इंडस्ट्री पर कब्जा किए हुए हैं | शुरुआत में ऑनलाइन शॉपिंग करने में काफी दिक्कत आती थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बदला इन्होंने अपने तरीकों में सुधार करके इसको बहुत ही सरल बना दिया | अब कोई बच्चा भी ऑनलाइन शॉपिंग बड़े आराम से कर सकता है पहले इस पर आप ज्यादा प्रोडक्ट नहीं खरीद सकते थे | अब आप लगभग सारे प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगा सकते हैं | इसलिए लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं लेकिन बहुत से लोग आज भी ऑफलाइन शॉपिंग को ज्यादा पसंद करते हैं तो आइए चलते हैं और देखते हैं (advantages and disadvantages of online shopping) ऑनलाइन के फायदे और नुकसान क्या है |
Advantages Of Online Shopping :-
1) ऑनलाइन शॉपिंग को सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि यह आपका कीमती समय बचाती है | क्योंकि आप अपने घर या दफ्तर से फोन या कंप्यूटर से बैठे-बैठे ही कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं जबकि ऑफलाइन में आपको दुकान शोरूम तक जाना पड़ेगा | आज के बढ़ते ट्रैफिक से हमारा बहुत सा वक्त ट्रेवलिंग में ही लग जाता है और यह हमें थकाता भी है | ऑनलाइन शॉपिंग हमारा टाइम और हमारे शरीर को ट्रेवलिंग से होने वाली दुकान से भी बचाता है लेकिन जब आपको प्रोडक्ट तुरंत यानी उसी दिन चाहिए तो आपको दुकान पर जाना पड़ेगा क्योंकि ऑनलाइन में 2 दिन बाद पहुंचता है परंतु अब इस में भी सुधार हो रहा है कुछ सर्विसेज ऐसी है जो 24 घंटे में डिलीवरी कर देती है |
2) हम कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं फिर चाहे दिन हो या रात बारिश हो या सर्दी और किसी भी त्यौहार में यह हमेशा खुली रहती है जबकि ऑफलाइन में हमें मार्केट के टाइम के साथ ही शॉपिंग करनी होती है मार्केट 24 * 7 नहीं खुली रहती है |
3) ऑनलाइन शॉपिंग में हमारे पास बहुत सारी वैरायटी और बहुत सारे ब्रांड एक ही प्लेटफार्म मतलब हमें अपने घर पर बैठकर किसी भी ब्रांड के प्रोडक्ट को पसंद कर सकते हैं इसमें हमें बहुत सारे विकल्प होते हैं | ऑफलाइन शॉपिंग में बहुत कम वैरायटी मिलती है और अगर हमें ज्यादा चाहिए तो हमें एक से दूसरे शोरूम तक घूमना पड़ेगा तो यह भी काफी टाइम कंस्यूम और थकाने वाला काम है|
4) ऑनलाइन शॉपिंग में आपको कई तरह की पॉलिसी मिलती है जैसे अगर आपको प्रोडक्ट पसंद ना आए या उससे इसमें कोई कमी हो तो आप इसको बदलवा सकते हैं इसमें थोड़ा टाइम तो लगता है लेकिन आप का प्रोडक्ट वापस हो जाएगा और पैसे भी वापस मिल जाएंगे | ऑफलाइन में ऐसा करना नामुमकिन और बहुत ही मुश्किल होता है |
5) ऑनलाइन पर आपको बहुत अच्छे-अच्छे डिस्काउंट मिलते हैं जिससे कई बार आप सोच में पड़ जाते हैं कि यहां इतना डिस्काउंट कैसे देते देते हैं | ऑफलाइन शॉपिंग दुकानदार आपको ज्यादा डिस्काउंट नहीं देते हैं |
6) ऑनलाइन शॉपिंग में हम प्रोडक्ट को बुक कर उसको कहीं पर भी मंगा सकते हैं जैसे अगर आपको किसी स्पेशल मोमेंट पर किसी को गिफ्ट देना है तो आप किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन बुक करके उसकी लोकेशन पर भेज सकते हैं इससे आपके दोनों काम एक बारी में हो जाएंगे |
Disadvantages Of Online Shopping:-
ऑनलाइन शॉपिंग में हम प्रोडक्ट को किसी फिजिकली फील या टच नहीं कर सकते | प्रोडक्ट बुक करने के 2 दिन बाद जब ये आपके पास पहुंचता है तब ही आप देख सकते हैं | ऑफलाइन में आप प्रोडक्ट को अच्छी तरह से जांच परख के खरीदते हैं इसमें आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है |
हमने आपको बताया advantages and disadvantages of online shopping | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी