नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको (Know about the ATM Insurance coverage ) एक बहुत ही जरूरी जानकारी दे रहे हैं कि आप का ATM कार्ड या डेबिट कार्ड आपको फ्री इंश्योरेंस देता है | डेबिट कार्ड से आपको आमतौर पर 200000 तक का बीमा हो सकता है | बीमे की रकम आपके कार्ड के ऊपर निर्भर करती है जैसे मास्टर Rakshak प्लैटिनम कार्ड पर लगभग ₹500000 का, प्लैटिनम कार्ड पर ₹200000 का, वीजा कार्ड पर भी ₹200000 का, क्लासिक कार्ड पर ₹50000 का, किसान डेबिट कार्ड पर ₹50000 का, PNB मित्र कार्ड पर ₹25000 का बीमा होता है | तो आप देखिए आपके पास इनमे से कौन सा कार्ड है तब आपको पता चल जाएगा कि आपके कि क्या रकम है |

आज के समय में देश में लगभग हर व्यक्ति का बैंक में खाता है और जिन लोगों का खाता नहीं है या उसकी कमी प्रधानमंत्री जन धन योजना ने पूरी कर दी इस योजना के तहत zero बैलेंस पर बैंक में खाता खुलवा सकते हैं | इस कारण से आप हर किसी व्यक्ति का बैंक में खाता खुल चुका है यह तो हम सभी को पता है कि हम अपने बैंक खाते पर एक ATM कार्ड या डेबिट कार्ड ले सकते हैं जिससे हमें बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं रहती है और हमारा बैंक से लेन देन चलता रहता है |
इस कार्ड का उपयोग अक्सर हम पैसे निकालने पैसे ट्रांसफर या ऑनलाइन शॉपिंग के लिए करते हैं| लेकिन इस डेबिट कार्ड के साथ एक जानकारी जुडी होती है दरअसल इस जानकारी के बारे में सभी को नहीं पता होता है | (Know about the ATM Insurance coverage ) हम आपको अभी बता रहे हैं इस डेबिट कार्ड के साथ हमें एक इंश्योरेंस मिलता है और 99% लोग इसके बारे में पता नहीं होता है कि आपका डेबिट कार्ड आपके साथ आपका इंश्योरेंस भी लेकर चलता है |
असल में जब बैंक आपको डेबिट कार्ड जारी करता है तो वह अपने सभी ग्राहकों को 25000 से लेकर 5 लाख तक का इंश्योरेंस उपलब्ध कराता है | इस बीमा में विकलांगता से होकर मौत होने तक सारे बीमे का प्रावधान होता है और यह भीमा आपके डेबिट कार्ड के एक्टिव होने के साथ ही शुरू हो जाता है | इस बीमा के लिए आपको बैंक में किसी प्रकार की धनराशि का भुगतान करने की कोई जरूरत नहीं होती है | इस बीमा नियम के अनुसार अगर किसी डेबिट कार्ड धारक की किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उस व्यक्ति के परिवार को किसी भी सदस्य को बैंक में जाकर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी | इसके उपरांत ही आपके खाते में बीमा की राशि आ पाएगी |
एक बात को ध्यान से पढ़ें मान लीजिए अगर आपके पास अपने नाम से कई खाते हैं फिर चाहे वह एक ही बैंक हो या अलग अलग बैंक के हो तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं आपको आपके हर डेबिट कार्ड के लिए बीमा मिलेगा | आपको सिर्फ एक ही डेबिट कार्ड के साथ यह बीमा मिलेगा और इस कार्ड पर कितना इंश्योरेंस मिलेगा वह हम पहले ही बता चुके हैं |
आप आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके यह राशि कौन देगा और कैसे देगा | जब आप अपने किसी व्यक्ति का बीमा राशि लेने जाएंगे तो सबसे पहले आपको यह देखना होगा कि उसका ATM डेबिट कार्ड एक्टिव है या नहीं एक्टिव का मतलब उस खाते में पिछले 45 दिनों के अंदर ट्रांजैक्शन हुए हैं या नहीं यदि खाता एक्टिव है तो आप आगे अप्लाई कर सकते हैं और आपको भी मांग राशि अवश्य मिल जाएगी | यदि बैंक आपको बीमा नहीं देता है और किसी तरीके से पैसे देने से मना करता है तो आप अपने सभी दस्तावेज को लेकर उपभोक्ता अदालत में जा सकते हैं | आपका दावा सही है तो बैंक को आपके पैसे जरूर देने पड़ेंगे |
हमने आपको बताया ATM Insurance Coverage के बारे में | हमे कमेंट करके जरूर बताये आपको जानकारी कैसी लगी |
One comment