AirCondition

Aircondition temperature is going to fix at 24 degree

नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको ऐसी जानकारी देंगे जो आपके और आपके परिवार के लिए बड़ी अहम है और इसका सीधा नाता हमारे पर्यावरण से भी है | आज ज्यादातर लोगों के घरों में AirCondition लगे हुए और यह काफी जरूरी भी है क्योंकि कई बार गर्मी बहुत होती है | इसके इस्तेमाल से आप अपने घर का तापमान बाहर के मुकाबले से कम रख सकते हैं और यह गरीब 16 डिग्री तक ठंडा कर सकता है | इस तापमान पर काफी ठंड होती है जो हमारी जरूरत से ज्यादा है | हमें अपने AirCondition का तापमान हमेशा 24 या 25 डिग्री पर ही रखना चाहिए |

इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ पावर बहुत जल्द एक नया कानून ला रही है, जिसमें एसी का सबसे कम तापमान 24 डिग्री ही होगा | इसका मतलब है कि  तब आप अपने एसी का तापमान 24 डिग्री से कम नहीं कर पाओगे | इसके लिए सरकार AirCondition Manufacturer  से बात कर रही है कि वह AC में बदलाव करें और सबसे कम तापमान 24 डिग्री ही रखें |

इस कदम के पीछे कई कारण जैसे बिजली की खपत, बढ़ता प्रदूषण स्वास्थ्य आदि | भारत एक बड़ा देश है जिसकी वजह से यहां AirCondition भी बहुत है जो काफी  तरह से नुकसान पहुंचाते हैं | तो चलिए देखते हैं सरकार के इस कदम से क्या फायदे होते हैं |

1)बिजली की बचत:- ऐसा करने से हम करीब 24 मिलियन यूनिट बिजली सालाना बचा सकेंगे | AC को चलाने में  काफी बिजली लगती है और  इसको कम तापमान पर चलने के लिए और भी ज्यादा बिजली की आवश्यकता  होती है | जिससे हमारा खर्च तो बढ़ता ही है मगर यहां बात खर्च की नहीं है | भारत में अभी भी एक जगह ऐसी भी है जहां आजादी के 70 साल बाद भी बिजली नहीं पहुंच पाई है क्योंकि जहाँ बिजली उपलब्ध है वहां उसका जरूरत से कई ज्यादा उपयोग किया जा रहा है | जिसके कारण कई जगह पर बिजली का नामोनिशान तक नहीं है | इसलिए ऐसा करना आवश्यक है | AC का हर 1 डिग्री तापमान बढ़ाने से करीब 6 परसेंट बिजली की खपत में गिरावट आती है | यदि ऐसा संपूर्ण भारत में हो जाए तो हर साल काफी बिजली बचा पाएंगे

2) प्रदूषण को कम करना:- यह तो हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है | पिछले कुछ दशकों में पृथ्वी का तापमान 3 डिग्री बढ़ चुका है जो हमारे खूबसूरत दुनिया को धीरे धीरे तबाह कर रहा है | इसमें AC का भी अहम योगदान है | ऐसी ग्लोबल वार्मिंग का मुख्य कारण है क्योंकि यह ठंडा करने के साथ-साथ पर्यावरण में ग्रीन हाउस गैसेस भी छोड़ता है जो ग्लोबल वार्मिंग करती है | यदि AC कम तापमान चल रहा है तो आप पर्यावरण पर इसके असर को दोगुना कर दीजिए | यही कारण है जापान ने अपने AC का तापमान 25 डिग्री पर नियमित किया हुआ है |

3)स्वास्थ्य:- AC को न्यूनतम तापमान मारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है  क्योंकि AC जो ठंडक देता है वह  प्राकृतिक नहीं होती है इसलिए इससे हमारे शरीर पर बुरे प्रभाव पड़ते है | जब कभी आप बाहर से आते हैं तो ऐसी का न्यूनतम तापमान के चलते (जो अभी 16 डिग्री है) तापमान में भारी बदलाव आता है | आप 45 डिग्री से 16 या 18 डिग्री में एकदम पहुंच जाते हैं और आपके शरीर को इसमें ढलने में समय लगता है | लेकिन कई दफा आपका शरीर इससे बीमार भी हो जाता है | जबकि ऐसी का तापमान 24 या फिर उसके ऊपर होगा तो तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आता और हमारा शरीर बदलाव को झेलने में सक्षम है इसी कारण यह फायदेमंद होगा |

हालांकि अभी ऐसा हुआ नहीं है लेकिन इसके लिए बात चल रही है और यह आना चहिये क्योंकि यदि हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना है ऐसे कदम उठाने ही पड़ेंगे |

Leave a Reply