नमस्कार दोस्तों | हमारे पहले आर्टिकल में हमने आपको बताया कि असल में Insurance क्या होता है और यह आपकी जिंदगी में क्यों जरूरी है | जीवन बीमा के क्षेत्र में LIC policy ही सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है तो आज हम आपको इस कंपनी का इतिहास और यह कैसे काम करती है इसके बारे में बताएंगे |

यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है और इसका turnover रु15,60,482 करोड़ के लगभग है | इसका गठन 1956 में हुआ था,और तब से यह कंपनी बहुत आगे निकल गई | सभी बीमा कंपनी का काम करने का तरीका मूल रूप से एक ही होता है | यह सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को पैसे का एक बहुत बड़ा पुल बना लेती है और समय के साथ जिसको भी जरूरत पड़ती है, उसको यह उस पुल में से देती है | तो जिसको जरूरत होती है उसका भी काम चल जाता है और जिसको जरूरत नहीं होती उसका पैसा जमा होता रहता है |
जीवन बीमा सबसे मूल काम यह होता है कि आपके मरणो उपरांत आप के परिवार को आर्थिक हानि ना होने दें ऐसे ही कुछ LIC Policy भी हैं | प्लानों को देख कर आप इस कंपनी के बीमा खरीद सकते हैं और हां दोस्तों बीमा बेचा नहीं बल्कि खरीदा जाता है | इनमें बहुत सारे प्लान होते हैं जिनमें से एक आपकी डिमांड को पूरा करें वह प्लान आप ले सकते हैं | असल में यह कंपनी बहुत बड़ी है और सरकारी भी तो इसलिए इसमें आपका पैसा 100% सुरक्षित रहेगा | इसके अंदर लगभग 1.5 लाख लोग सरकारी रूप में काम करते हैं और इसके एजेंटों की संख्या लगभग 11 लाख से भी ऊपर है | इस समय यह कंपनी पूर्ण रूप से कंप्यूटराइज हो गई है | आप अपना कोई भी काम ऑनलाइन कर सकते हैं जिसके लिए इनकी शाखा में जाने की कोई जरूरत नहीं है | इसमें 8 जोनल ऑफिस 113 डिविजनल ऑफिस 2048 branches और 1381 सेटेलाइट ऑफिस है जो इसको पूर्ण रूप से संचालित बनाते हैं | इसके 54 Customer Center भी है जो किसी भी समस्या से निपटने के लिए सक्षम है |
वैसे तो यह कंपनी बहुत बड़ी है परंतु छोटे-मोटे फ्रॉड इसमें भी होते रहते हैं | ऐसा नहीं है कि इस कंपनी के प्लान या इसके ढांचे में कोई गड़बड़ी है ऐसा इसलिए है क्योंकि कई बार कुछ पार्ट टाइम एजेंट आपको गलत जानकारी दे देते हैं जो आगे आपके क्लेम पास करवाने में बाधा बनते हैं इससे बचने का एक आसान तरीका यह है कि जो प्लान एजेंट बता रहा है उसको एक बार वेबसाइट पर जाकर जरूर चेक करें इससे आपको थोड़ी बहुत अंदाजा हो जाएगा कि जो वह बता रहा है सही भी है या नहीं उसका प्लान समझाने के बाद उसे हर तरह के सवाल पूछो और देखें कि तो आप से कुछ छुपा तो नहीं रहा |अच्छी तरह से पुष्टि करने के बाद LIC Policy करवाएं एक बात का और खास ख्याल रखें कि नए एजेंट को cash ना दे इसके अलावा अपने भुगतान चेक से करें या फिर सीधा बैंक के द्वारा करवाएं | इससे अगर वह कुछ करना भी चाहे तो नहीं कर पाएगा चेक देते समय ध्यान रखे चेक भारतीय जीवन बीमा निगम के नाम से काटे और इस पर चेक राशि भी लिखें जिससे यह पक्का हो जाएगा कि यह राशि सिर्फ और सिर्फ आपके बीमा हेतु ही उपयोग हो ऐसा करने से आपको भी संतुष्टि रहेगी फिर आपके साथ कुछ गलत नहीं हो सकता | ऐसा नहीं है कि सभी एजेंट बुरे होते हैं होते तो सिर्फ एक या दो पर्सेंट है लेकिन आज के इस कलयुग में आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते हैं यह तो थी एजेंट की बात |
कई बार अनजाने में भी आपसे गलती हो जाती है जब एजेंट आपसे आपके बारे में जानकारी पूछता है तो कृपया उसे सही जानकारी दें अथवा आपको LIC Policy पास करवाते वक्त आपको ही परेशानी होगी कई बार देखा गया है कि लोग अपनी उम्र या कोई ऐसी बीमारी छुपा लेते हैं जिसके कारण आगे दिक्कत खड़ी हो जाती है क्योंकि LIC Policy पास सारी जांच करने के बाद ही होता है और यदि उसमें कोई ऐसी बीमारी निकल आई जिसके बारे में छुपाया था तो यह LIC Policy पास नहीं हो सकता है इसलिए अपना ग्राहक होने का फर्ज हमेशा अदा करें और एजेंट को सही सही जानकारी दें ऐसा करने में आप का ही फायदा है |
Thanks for sharing. It was good reading