benefits of rose water for skin

benefits of rose water for skin

नमस्कार दोस्तों। आज हम आपको बता  रहे हैं कि कैसे आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं (benefits-of-rose-water-for-skin)। यह तो हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा गुलाब सी कोमल व निखरी हो। अपनी इस चाहत को हम घर बैठे पूरा कर सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से तरह-तरह के सौंदर्य प्रसाधन ( ब्युटी प्रोडक्टस) बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बना सकते हैं ये सौंदर्य प्रसाधन।

1) गुलाब फेस पेक :– इस फेस पेक के लिए हमें बस गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर अपने चेहरे पर लगाना है। ऐसा करने मे न तो ज्यादा समय लगेगा और न ही यह कोई कठिन काम है। गुलाब की यह अहम बात है कि यह तैलिए व रूखी दोनो तरह की त्वचा के लिए लाभकारी है। एक दूसरा तरीका भी है उसके लिए हमें गुलाब की पत्तियों को धूप मे अच्छी तरह से सूखाकर और पीसकर उसका पाउडर बना कर रख लें। अब इस पाउडर को किसी भी फेस पेक मे मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।

2)गुलाब की चाय / रोज़ टी :– हमारा स्वास्थ तभी अच्छा रहता है जब हम बाहरी व अंदरूनी तौर पर ठीक हों। हमारी त्वचा भी तभी निखरती है (benefits-of-rose-water-for-skin)। गुलाब शरीर की भीतर से भी सफाई करके हमारी त्वचा को बाहर से भी निखारता है। जैसे हम सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं वैसे ही गुलाब टी /रोज़ टी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रोज़ टी नियमित रूप से पीनी होगी। इसको बनाना बहुत आसान है।

सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को पानी मे उबाल ले । पानी को छानकर इसमे चीनी

और नींबू का रस मिला लें। आपकी रोज़ टी तैयार है। इससे न सिर्फ त्वचा की खूबसूरती निखरती बल्कि यह तनाव व एंग्जाईटी से भी लड़ने मे मदद करती है।  

1)गुलाब जल:- गुलाब जल बनाना बहुत आसान होता है और घर पर भी बनाया जा सकता है जोकि अच्छा भी होगा। इसके लिए आप एक बोतल मे पानी लें और उसमे कुछ गुलाब तोड़ कर ड़ालें। एक सप्ताह के बाद इस बोतल को फ्रिज मे रख दें।  लगभग एक सप्ताह के बाद इस बोतल मे ग्लिसरीन की कुछ बूंदें और नींबू का थोड़ा रस  मिलाएं। आपका गुलाब जल इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

2)आँखों के लिए भी लाभकारी:-  हमें काम के लिए घंटों कम्पयूटरस पर बैठना पड़ता है और प्रदूषण के कारण भी हमारी आँखें एकदम थक जाती हैं। कई बार तो इतना दर्द होता है कि आँख बंद करने पर भी दर्द बंद नही होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए गुलाब का सहारा लेने की जरूरत है। इसके  लिए रूई के दो मोटे-मोटे टुकड़े लें, उन पर गुलाब जल ड़ालकर 15 मिनट के लिए फ्रिजर मे रख दें। 15 मिनट बाद रूई को फ्रिजर से निकाल ले और फिर 15 मिनट के लिए आँखों पर रख लें। इससे आपकी आँखों की थकान पूरी तरह से दूर हो जाएगी। आप घर पर बने गुलाब जल की कुछ बूंदें भी आँखों मे ड़ाल सकते है यह भी आँखों को बहुत आराम देगा।

3)गुलाब तेल:– इसको भी आप घर पर बना सकते हैं। इसके  लिए एक छोटी शीशी में गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को तोड़कर ड़ाल दें। फिर इसी शीशी मे कोई भी अपनी पसंद का तेल ड़ालें जैसे बादाम, सरसों या नारियल तेल। शीशी को बंद कर उसे कुछ दिनों तक ऐसे ही छोड़ दें। इससे तेल गुलाब की पंखुड़ियों की खुशबू को सोख लेगा। अब आपका तेल इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

4)होंठों को भी निखारें:– कई लोगों के होंठ बिलकुल रूखे सूखे होते हैं और सर्दियों में तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है। इस समस्या से भी बचने के लिए आप गुलाब का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके लिए हमें गुलाब की पंखुड़ियों को सूखाकर और पीसकर उसका पाउडर बना कर रखना होगा। फिर एक छोटी कटोरी मे थोड़ा सा देशी धी ड़ालें और गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर बहुत अच्छे से मिला कर पेस्ट की तरह बना कर रख लें।  अब इसको होंटों पर स्क्रब की भांति 2-3 मिनट तक मसलें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपके होंटों की रंगत निखर जाएगी।

इस तरह गुलाब हमारे शरीर की अंदरूनी व बाहरी सुंदरता को निखारता है।

Leave a Reply