नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जो आपकी सिगरेट में तंबाकू की लत को छोड़ने में मदद करेगा (How to get rid of tobacco addiction)| तंबाकू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और एक बार इन चीजों की लत लग जाए तो यह आसानी से पीछा नहीं छोड़ती है | इनसे आपको कई जानलेवा बीमारियों से जूझना पड़ सकता है जैसे लंग कैंसर, अस्थमा आदि |
सिगरेट पीने का एक और नुकसान है जो व्यक्ति सिगरेट का सेवन करता है वह खुद को ही नहीं बल्कि आसपास खड़े लोगों को भी प्रभावित करता है जैसे कई बार घर के अंदर सिगरेट जला लेते हैं जिससे इसका धुआं हवा में घुलकर आपके परिवार के लोगों को भी प्रभावित करता है | इसे Passive Smoking कहा जाता है | तो सिगरेट का सेवन करने से आप अपनी और अपने परिवार के लोगों की जिंदगी दांव पर लगाते हैं |
सिगरेट की लत बहुत ही खतरनाक होती है क्योंकि कई बार कोई व्यक्ति इसे छोड़ना भी चाहे तो यह लत छूटती नहीं है | इस लत में आप सिगरेट के आदी हो जाते हैं | आप चाहे 1-2 दिन इससे दूर रहे लेकिन फिर आप दोबारा इसका सेवन शुरू कर देते हो |
तो चलिए देखते हैं इसके नुस्खे को
इस नुस्खे में उपयोग की जाने वाली सामग्री एकदम आम है यह आपको अपनी रसोई में आसानी से मिल जाएगी इसके लिए आपको चाहिए
1) अदरक
2) नींबू
3) काला नमक
सबसे पहले आपको अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर लेने हैं बिल्कुल सुपारी जैसे जो लोग सिगरेट व तमाकू का सेवन करते हैं उन्हें अच्छे से पता होगा सुपारी क्या होती है |
फिर इसमें आपको नींबू का रस निचोड़ना होगा करीब एक कटोरी अदरक के लिए एक नींबू काफी रहेगा |
इसके बाद इसमें आधा चम्मच काला नमक डालें और इसे अच्छे से मिला ले इसको कुछ देर के लिए ऐसे छोड़ दे जिसमें सारी चीज एक दूसरे से अच्छे से घुल जाए |
अब आपको इसको धूप में करीब 3 घंटे तक सुखाना होगा जिससे इनका सारा रस सूख जाए | यह एकदम सुपारी जैसे होना चाहिए | धूप में अच्छी तरह सुखाने के बाद उपयोग करने के लिए तैयार है |
अब आपको करना यह है कि जब आपका सिगरेट व तंभाकू सेवन करने का मन हो तब आप उसमें से दो टुकड़े उठाएं और अपने मुंह में रख ले | आपको इसको चबाना नहीं है बस आपको इसे मुंह में रखना है | जिससे इसका रस धीरे धीरे निकलता रहेगा | यह बिल्कुल वैसे ही काम करेगा जैसे सिगरेट करती है आपको इसको आज ही बनाना है और जल्द जल्द उपयोग में लाना है |
हम आपको बता रहे है की आप सिगरेट व तम्बाखू की लत को कैसे छोड़े (How to get rid of tobacco addiction)
इस नुस्खे में आपको कुछ ज्यादा खर्च नहीं करना है 40 से 50 रुपये में एक हफ्ते की दवाई तैयार हो जाएगी |
यह नुस्खा काम कैसे करता है जिस व्यक्ति को सिगरेट की लत लगती है उसके शरीर में सल्फर की मात्रा कम होने लगती है | जिससे हमें सिगरेट पीने का मन करता है जबकि अदरक में सल्फर संपूर्ण मात्रा में मौजूद होता है जो हमारे शरीर में सल्फर की कमी को पूरा करता है | जिससे सिगरेट का सेवन करने की इच्छा नहीं होती है | इसलिए यह नुस्खा बहुत ही कारगार है | इसको कुछ दिन अपनाने के बाद आप खुद महसूस करेंगे कि आपको सिगरेट पीने की तलब कम होती है | यदि आप इसको ऐसे ही जारी रखेंगे तो धीरे-धीरे आपकी इस बुरी आदत को हमेशा के लिए खत्म कर देगा |
किसी भी तरह का नशा हानिकारक होता है | इनको आप जितना जल्दी छोड़ दे उतना ही अच्छा है | यह आपको अंदर से कमजोर कर देते हैं और किसी ना किसी रूप में आपके परिवार को भी हानि पहुंचाते हैं | इससे आपको आर्थिक नुकसान भी होता है | यदि आप अपनी नशा करने की आदत को छोड़ते हैं तो यह आपको होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाएगा इसलिए यह नुस्खा आज से ही शुरू करें