how to live a long life

How to live a long life

नमस्कार दोस्तों। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी आयु को बढ़ा सकते हैं।(How to live a long life) यह तो हर कोई चाहता है कि वह अधिक से अधिक जीये और स्वस्थ भी रहे। स्वस्थ व दीर्ध आयु होना बहुत सी बातों पर निर्भर करता है जैसे नियमित व्यायाम करना और विशेषतः खान-पान का ध्यान रखना आदि। अच्छी सेहत के लिए उत्तम व संतुलित आहार अति आवश्यक है। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक है तो फिर आपकी उम्र भी बढेगी। इसलिए बहुत आवश्यक है कि आप संतुलित आहार ले यानी भोजन मे न सिर्फ प्रोटीन और वसा लें ब्लकि कार्बोहाइड्रेट  भी उचित मात्रा मे लें। अधिकतर कुछ लोग हाई प्रोटीन डाईट लेते हैं जबकि वैज्ञानिकों का मानना है कि भोजन से कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह से हटाने से उम्र कम हो सकती है।

एक शोध मे यह तथ्य सामने आया है कि कार्बोहाइड्रेट सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। वास्तव मे कार्बोहाइड्रेट मे ही लम्बी उम्र का राज छिपा हुआ है। इस शोध द्वारा यह बात सामने आई है कि जो लोग भोजन का 50 प्रतिशत भाग कार्बोहाइड्रेट युक्त करते हैं उनकी आयु ओर लोगों की तुलना मे अधिक लम्बी होती है।  इस शोध का परिणाम बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकतर कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को अच्छा नही माना जाता। कई लोग मोटापे के लिए इसे जिम्मेदार मानते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट निश्चित तौर पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

यह शोध लगभग 25 वर्षों तक अमेरिका के चार अलग अलग जगहों पर 45 से 64 साल की आयु के पुरूषों व महिलाओं पर किया गया।  25वर्षों तक इन सभी लोगों के स्वास्थ का रिकार्ड रखा गया । शोध के दौरान इन सभी के खान-पान के विषय मे विशेष जानकारी जुटाई गई तथा समय समय पर इनके स्वास्थ की समीक्षा की गई।

इस शोध मे पाया गया कि जो लोग 50 प्रतिशत से 55 प्रतिशत कैलोरी कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन लेतें हैं वे कम कार्बोहाइड्रेट लेने वालों की तुलना मे लगभग चार साल अधिक जीवित रहे।

हम आपको बता रहे है की How to live a long life

कार्बोहाइड्रेट को एक संतुलित मात्रा मे लें- इस शोध के अनुसार रोजाना भोजन मे एक संतुलित मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट को लेना अति आवश्यक है। परिणाम स्वरूप यह पाया गया कि 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन आयु को छोटा कर सकता है। सफेद ब्रेड और चावल मे शुद्ध कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। यह वसा  (फेट) की तुलना मे शरीर  मे आसानी व जल्दी से पच जाता है। यही कारण है कि जब हम बिमार होते हैं तो ड़ॉक्टर इन्हें खाने की सलाह देते हैं।

मांस से अधिक दाल व सब्जी खाएं – इस शोध मे यह बात सामने आई है कि खाने में कार्बोहाइड्रेट की कमी तब और भी बढ़ती जाती है जब हम इस कमी को पूरा करने के लिए मांस और पनीर को खाने में शामिल कर लेते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि मांस के स्थान पर दालें, सब्जियाँ, फल, सूखे मेवे और बीन्स भोजन मे लेने से कार्बोहाइड्रेट की कमी के जोखिम को कम करते हैं। 

यदि कोई 50 साल का व्यक्ति संतुलित मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट लेता है तो वह अगले 33 साल तक और जीवित रह सकता है।

अनुमान है कि अधिक मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन लेने वालों की औसत आयु 82 वर्ष होगी।

हमने आपको बताया (How to live long life) आप कैसे ज्यादा लम्बी उम्र तक जिन्दा रह सकते है |

Leave a Reply