नमस्कार दोस्तों। आज हम आपको यातायात से संबंधित (In the coming time, You need to one travel card in India) एक अहम जानकारी बता रहें हैं। आज के इस समय मे प्रदुषण बहुत बढ़ गया है, और साथ-साथ सड़कों पर वाहन इतने अधिक हो गए हैं कि दिन का अधिकतर समय हमें जाम मे बिताना पड़ता है। लेकिन सरकार अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर अधिक ध्यान दे रही है कि कैसे कम समय मे अच्छा ट्रांसपोर्ट सिस्टम जनता को उपलब्ध कराया जाए। इस समय जो सार्वजनिक यातायात के साधन है वो बस कामचलाऊ हैं। इनमे सबसे पहला स्थान हमारी भारतीय रेल का आता है।

सरकार न सिर्फ सार्वजनिक यातायात को बढ़ा रही है बल्कि इनमे दी जाने वाली सेवाओं को भी उच्च स्तरीय बना रही है। यह तो हम सभी जानते हैं कि पहले यात्रा की सेवा उपलब्ध करने के लिए सिर्फ मुद्रा का ही प्रयोग होता था लेकिन अब इलैक्ट्रोनिक मनी का भी उपयोग होता है। वहीं मैट्रो ट्रेन मे तो कार्ड का प्रयोग किया जाता है। जो लोग सार्वजनिक यातायात का दिन प्रतिदिन उपयोग करते हैं उनके लिए कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि हम कार्ड मे पूरे मास का रिचार्ज एक ही बार मे करा सकते हैं जिससे हमें प्रतिदिन टिकट की लाइन मे अपना समय खराब नही करना पड़ता। इसके साथ कार्ड प्रतिदिन टिकट लेने के मुकाबले सस्ता भी पड़ता है।
निकट भविष्य मे सरकार कार्ड सिस्टम दूसरे सार्वजनिक यातायात के साधनों जैसे रेल व बस आदि मे भी लागू करने जा रही है। इस कार्ड सिस्टम द्वारा एक ही कार्ड से रेल, बस व मैट्रो ट्रेन के किराए का भुगतान कर सकेगें। इसकी जानकारी नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिताभ कांत जी ने दी है। उन्होंने इस प्रस्ताव के लिए सभी राज्यों से उनके सुझाव मांगे हैं। अभी हाल ही मे एक ग्लोबल मोबिलिटी समिट मे – भविष्य के वाहन कैसे होंगें – विषय पर आयोजित कान्फ्रेंस मे श्री अभिताभ कांत जी ने यह बात बताई। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस कार्ड का शुभारम्भ करेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार वन नेशन वन कार्ड की दिशा मे काम कर रही है। यह कार्ड लाँच होने पर हम किसी भी सार्वजनिक यातायात के साधन चाहे वह रेल हो, मैट्रो हो, सड़क या पानी पर आधारित परिवहन कंपनी के यातायात के साधन हो अथवा ऑटो हो, देश के किसी भी भाग मे हो सभी का भुगतान इस कार्ड द्वारा कर सकेंगें।
इस कार्ड को वास्तविकता मे बदलने के लिए वह तकनीक भी विकसित करनी होगी जिसके द्वारा इस कार्ड का उपयोग किया जा सकेगा। इसके लिए काफी हार्ड वेयर व सॉफ्ट वेयर की आवश्कता पड़ेगी। फलस्वरूप सभी राज्य इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विचार कर अपनी रिपोर्ट सोंपेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर ही देशभर मे एक कार्ड को लागू करने की दिशा मे कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।
हम आपको बता रहे हैं One Travel Card In India के बारे में:-
इस कार्ड के लाँच होते ही दिन प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत आसानी होगी। बहुत से लोगों को एक से अधिक यातायात के साधनों का उपयोग करना पड़ता है उन यातायात के साधनों मे प्रत्येक मे ही टिकट लेनी पड़ती है लेकिन इस कार्ड के लागू होने पर यह समस्या सुलझ जाएगी। यह भी संभव हो सकता है कि कार्ड धारकों को काफी छुट भी दि जा सकती है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि आखिर यह कार्ड कैसा होगा।
इस आयोजन मे नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यह भी कहा कि 2025-26 तक देश मे बेटरी की किमत मे भी भारी गिरावट होने वाली है जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण भी सस्ता हो जाएगा। इसके साथ-साथ सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बिजली चार रूपये प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध कराएगी। तो ये भी आपके लिए अच्छी खबर है।